120 की क्षमता, 46 छात्र ही रहते हैं, दिलचस्प- 20 कमरों की 29 खिड़कियों के कांच फूटे; वजह-चौकीदार ही नहीं

Updated on 17-03-2023 06:02 PM

सालभर पहले वार्ड 14 में 4 करोड़ की लागत से बनाए गए आईटीआई के तीन मंजिला बालक छात्रावास का हाल बुरा है। 120 की क्षमता वाले छात्रावास में 46 बच्चे ही रहते हैं, जबकि पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 286 है। छात्रावास भवन में 20 कमरे हैं, लेकिन उनका रखरखाव नहीं होता। यही वजह है कि छात्रावास की 29 खिड़कियों के कांच टूटे पड़े हैं।

छात्र खुली खिड़कियों से आने वाले मच्छरों से परेशान हैं इसलिए उन्होंने टाट व प्लास्टिक की खाली बोरियों से उसे ढंक रखा है। शिक्षक कहते हैं कि चौकीदार नहीं होने से ऐसी स्थिति निर्मित हुई है, वहीं प्रभारी प्राचार्य बोले- हवा के झोंकों से कांच टूटे हैं, जबकि छात्रों का कहना है कि बाहर के बच्चों ने पत्थर फेंक-फेंककर कांच तोड़े हैं। भवन में मकड़ी के बड़े-बड़े जाले और कूड़े के ढेर हैं। फर्श पर धूल जमी है।

मच्छरों से परेशान, पानी भी नहीं

खिड़कियों के कांच टूटे होने से सबसे बड़ी समस्या यहां मच्छरों की है। फूटे कांचों से मच्छर अंदर आ जाते हैं। दो दिन से एक फेस बिजली नहीं होने से बच्चों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। इसलिए वे दूर निजी घरों से पानी लाते हैं।

पर्याप्त स्टाफ नहीं है
यहां कोई गार्ड या चौकीदार नहीं है। बाहरी बच्चे यहां रात में आकर पत्थर मारकर कांच फोड़ देते हैं। पर्याप्त स्टाफ है न सफाई कर्मचारी।

-राजेश, शिक्षक

आंधी चली तो कांच फूटे

सफाई कर्मचारी एक शिफ्ट में सुबह और दूसरी में रात को आते हैं। अभी कुछ दिन पहले तेज आंधी से कांच फूट गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.