केयर सीएचएल अस्पताल द्वारा ‘स्वास्थ्य जागरूकता पर एक संवाद’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

Updated on 29-07-2024 02:28 PM

इंदौर:  केयर सीएचएल अस्पताल ने आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘स्वास्थ्य जागरूकता पर एक संवाद’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना और इमरजेंसी स्थिति के बारे में जानकारी देना था। यह आयोजन अस्पताल के ऑडिटोरियम, एलआइजी स्क्वेयर पर हुआ और इसमें जिले के सभी सरपंचों और सचिवों ने भाग लिया।


प्रमुख डॉक्टरों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर विशेष चर्चाएं की गईं। सरपंचों और सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा की और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। यह चर्चा स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है।  इस दौरान वहां मौजूद लोगों को इमरजेंसी स्थिति के बारे के जानकारी दी गई। साथ ही ऐसी स्थिति को कैसे संभाला जाए और क्या उपचार कर मरीज की जान बचाई जाए इस पर भी चर्चा की गई।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों की हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, पेट रोग, और मूत्र रोग जैसी समस्याओं की निशुल्क जांच की गई। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हुई, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सीमित हो सकती है।कई लोगों ने अपनी बीमारियों को लेकर प्रमुख डॉक्टरों से परामर्श लिया। इस अवसर का लाभ उठाकर लोगों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के उत्तर पाए और आवश्यक चिकित्सा सलाह प्राप्त की।


कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी सरपंचों और सचिवों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना। इस संवाद ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति का आकलन किया, बल्कि भविष्य में उन्हें सुधारने के लिए एक स्पष्ट दिशा भी प्रदान की।


अस्पताल के निदेशक मनीष गुप्ता ने बताया कि केयर सीएचएल अस्पताल, इंदौर का एक प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है, जो उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। अस्पताल का उद्देश्य न केवल रोगों का उपचार करना है, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाकर लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना भी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, अस्पताल ने एक बार फिर अपने समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया है। केयर सीएचएल अस्पताल भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और बेहतर बनाया जा सके। अगर ग्रामीण क्षेत्र में किसी को एंबुलेंस की जरूरत हो तो केअर हॉस्पिटल ग्रामीण क्षेत्र में एंबुलेंस की फ्री सेवाएं प्रदान करेगा।


कार्यक्रम का संचालन संदीप यादव एवं संजीव मिश्रा -मार्केटिंग हेड केयर सीएचएल हॉस्पिटल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में संजीव मिश्रा ने सरपंच मीट की आवश्यकता और केअर ग्रुप के बारे में बताया तथा सरपंच व सचिव महोदय को केयर सीएचएल में होने वाले अत्याधुनिक तकनीक से अवगत कराया।


इस श्रृंखला में केयर सीएचएल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपने-अपने विभाग के बारे में सभी को अवगत कराया ताकि सरपंच व सचिव द्वारा ग्रामीण लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सके। कार्यक्रम में डॉक्टर सीपी कोठारी, डॉक्टर पराग अग्रवाल, डॉक्टर नीना अग्रवाल, डॉक्टर अश्विन रंगोंले, डॉक्टर नीरज जैन, प्रवीण अग्रवाल और संदीप जुल्का आदि ने संबोधित किया।


स्वास्थ्य जागरूकता पर संवाद में पधारे जिला जनपद अध्यक्ष सुश्री रीना सतीश मालवीया, श्री निर्भय सिंह ठाकुर एवम समस्त सदस्यगणों ने उक्त कार्यक्रम के लिए केयर सीएचएल अस्पताल को धन्यवाद दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
इंदौर।  इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (ILD), गंभीर COPD, पल्मोनरी फाइब्रोसिस, ब्रोंकिएक्टेसिस और केमिकल पॉइजनिंग जैसे मामलों में लंग ट्रांसप्लांटेशन जीवन रक्षक साबित हो रहा है। समय पर इलाज और सही रेफरल…
 21 April 2026
इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को एक और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा आयोजन की मेजबानी मिलने जा रही है। शहर में चौथी ब्रोंकोपुलमोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का आयोजन 3 से 5 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इस तीन दिवसीय…
 21 April 2026
इंदौर। विश्व लिवर दिवस 2026 के अवसर पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में “लिवर हेल्थ एंड अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने लिवर…
 10 April 2026
इंदौर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, एचसीजी इंदौर ने जागरूकता पहल शुरू की, जो इसके आधिकारिक लॉन्च का भी प्रतीक है। इस पहल का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम हेतु स्क्रीनिंग और शुरुआती पहचान…
 09 April 2026
इंदौर: यूनिक हॉस्पिटल ने आर्थोपेडिक जॉइन्ट रिप्लेसमेन्ट के लिए अत्याधुनिक मिसो (MISSO) रोबॉटिक प्रणाली की शुरुआत की है। इसी वर्ष 1 जनवरी से शुरू हुई यह एआई - आधारित उन्नत…
 06 April 2026
भोपाल : भारत में अनुमानित 4.2 करोड़ महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस से प्रभावित हैं, लेकिन इसके लक्षण शुरू होने और सही पहचान होने में औसतन 6 साल से अधिक का समय लग…
 28 March 2026
इंदौर। बच्चों की हिम्मत, जज़्बे और मुस्कान को समर्पित ‘लिटिल चैंपियंस मीट’ का आयोजन केयर सीएचएल हॉस्पिटल, इंदौर द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में लगभग 20 बच्चों और…
 26 March 2026
इंदौर: शहर में पहली बार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शैल्बी हॉस्पिटल की ट्रांसप्लांट टीम ने ब्रेन डेड डोनर से प्राप्त दोनों किडनियों का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण एक ही दिन…
 21 March 2026
इंदौर: एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर ने महिलाओं के स्वास्थ्य, कैंसर की प्रारंभिक पहचान के महत्व और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय “विमेन हेल्थ मेला” का…
Advt.