इंदौर में नशे के इंजेक्शन से मौत का मामला:गुजरात से आने के बाद परिवार से रहने लगा था अलग

Updated on 08-12-2022 05:15 PM

इंदौर की द्वारकापुरी कॉलोनी के एक कमरे में बुधवार को साफ्टवेयर इंजीनियर की लाश संदिग्ध हालत में मिली थी। कमरे में रहने वाले युवक ने लाश के बारे में थाने पर सूचना दी थी। पुलिस को आशंका है कि नशे के ओवर डोज में ही उसकी जान गई है। फिलहाल इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इंजीनियर जिस युवक के कमरे में रुका था, उससे भी पुलिस ने अभी सिर्फ मामले की जानकारी ही ली है। जांच अधिकारी के मुताबिक उससे भी पूरे मामले में पूछताछ की जाएगी। युवक के कमरे से सिगरेट, ब्राउन शुगर की पुड़िया और नशे के इंजेक्शन भी मिले हैं।

एसआई केदार पांडे के मुताबिक सार्थक (26) पुत्र हेमंत जायसवाल निवासी वैशाली नगर की मौत के मामले में उसके परिवार ने शुरुआत बयान में बताया कि मृतक को दो साल से नशे की लत थी। पिता हेमंत ने बताया कि वह उसे दो साल से समझा रहे थे। लेकिन सार्थक चोरी छिपे इसका नशा करता था। उसे नशे की लत कैसे लगी इसके बारे में वह कुछ भी नही बता पाए। गुजरात से इंदौर आने के बाद वह परिवार से अलग-थलग ही रहने लगा था।

ठेकेदारी करते हैं मृतक के पिता
पुलिस के मुताबिक सार्थक के पिता ठेकेदारी करते हैं। वैशाली नगर में हेमंत पत्नी और बेटे सार्थक व बेटी साथ रहते थे। सार्थक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसने इंदौर से ही पढ़ाई की थी। जिसके बाद उसका सिलेक्शन बड़ी साफ्टवेयर कंपनी में हो गया था। लॉक डाउन के बाद वह वर्क फ्रॉम होम ही कर रहा था। कुछ दिनों से वह अपने काम पर भी ध्यान नही दे रहा था।
लिफ्ट ली थी, पुलिस को बातों पर शंका
जांच अधिकारी पांडे के मुताबिक जिस युवक सुभाष लोट के कमरे में सार्थक का शव मिला वह भी गुरू शंकर नगर में किराए के कमरे में रहता है। उसने अपने प्रांरभिक बयान में बताया कि सार्थक ने उससे लिफ्ट मांगी थी। इसके बाद इंदौर में कमरा ढूंढने की बात की। बातों-बातों में दोनों की दोस्ती हुई, तो वह उसे घर लेकर आ गया। पुलिस जब सुभाष के कमरे में पहुंची तो वहां एक ही बिस्तर लगा हुआ था। वहीं नजदीक में इंजेक्शन और बीडी व सिगरेट रखे हुए थे। पुलिस को सार्थक के कपड़ों से एक ब्राउन शुगर की पुड़िया भी मिली है। पुलिस को शंका है कि सुभाष उसे पहले से जानता था। संभवत वह भी नशा करता है। फिलहाल परिवार के बयान अभी नही हुए है। पुलिस ने सुभाष को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

नशे को लेकर पार्षद ने किया था घेराव
द्वारकापुरी थाने पर इलाके में नशे को लेकर कुछ दिन पहले पार्षद राजेश जैन और आरएसएस के लोग थाने पहुंचे थे। उन्होंने टीआई की गैर मौजूदगी में एसआई अशरफ अली अंसारी को बताया था कि राम मंदिर के यहां कुछ लोग एक युवती के साथ इंजेक्शन और ब्राउन शुगर बेचते है। यहां एक लड़का अपने घर बुलाकर ब्राउन शुगर पिला देता है। मामले में टीआई अलका मेनिया ने बाद में जांच की बात की थी। अन्नपूर्णा पुलिस ने इस मामले में द्वारकापुरी के तीन लोगो को पकड़ा था। यहां बुधनगर, दिग्विजय नगर मल्टी और अहीरखेडी के लोग नशे को लेकर कई बार अफसरों से शिकायत भी कर चुके है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.