इंदौर में रैपर स्टेन के शो में बवाल का मामला करणी सेना पदाधिकारियों के खिलाफ हुई थी FIR, अब तक पुलिस की पकड़ से दूर

Updated on 24-03-2023 05:46 PM

इंदौर के लसूडिया इलाके में रैपर एमसी स्टेन के शो में बवाल मचाने वालों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अब तक हंगामा करने वालों को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस ने उनके ठिकाने पर भी दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। लसूडिया पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

पहले जान लीजिए पूरा मामला…

दरअसल, कुछ दिनों पहले इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक होटल में बिग बॉस 16 के विजेता रैपर एमसी स्टेन का एक शो आयोजित किया गया था। शो की शुरुआत भी हुई। रैपर में यहां गाने भी गाए। मगर अचानक यहां पर करणी सेना के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। उन्होंने न सिर्फ होटल में हंगामा किया बल्कि जमकर नारेबाजी भी की। करणी सेना का हंगामा देख रैपर वहां से शो छोड़कर चले गए। इस दौरान करणी सेना के कुछ लोग मंच पर पहुंच गए और उन्होंने रैपर के गानों में गाली-गलौज का जमकर विरोध किया। उन्होंने यहां तक कहा कि इंदौर में इस तरह के गाने नहीं चलेंगे।

इधर, हंगामे में सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस जवानों को बल प्रयोग भी करना पड़ा। यहां तक की पुलिस को डंडे भी फटकारने पड़े। जिसके चलते यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस ने होटल खाली कराया।

शिकायत के बाद दर्ज की थी एफआईआर

इधर, घटना की शिकायत के बाद होटल के सिक्योरिटी गार्ड ने पूरे मामले में पिछले शनिवार को शिकायत की। इस शिकायत के बाद लसूडिया पुलिस ने करणी सेना के दो लोगों पर नामजद व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

दबिश दी लेकिन नहीं मिले

इधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई आर.एस.दंडोतिया ने बताया कि इस मामले में हंगामा करने वालों की तलाश जारी है। उनके ठिकानों पर भी दबिश दी गई, लेकिन वे नहीं मिले है। पुलिस के मुखबिर तंत्र से भी उनकी जानकारी निकाली जा रही है। जल्द ही इस मामले में हंगामा करने वालों को पकड़ा जाएगा। देखा जाए तो घटना के छह दिन बाद भी पुलिस को उनका सुराग नहीं मिला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.