गुंडे की रिहाई पर जश्न :गैंगस्टर मुख्तार मलिक का बेटा जमानत पर छूटा; सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर आतिशबाजी

Updated on 12-12-2022 05:28 PM

भोपाल में गुंडे बेखौफ हो गए हैं। एक दिन पहले ही गुंडे जुबैर मौलाना का सड़कों पर स्टंट करते वीडियो सामने आया। उसके बाद गैंगस्टर मुख्तार मलिक के बेटे यासीन मलिक का जेल से रिहा होने पर शानदार स्वागत किया गया।

पिपलानी इलाके में बीटेक स्टूडेंट को कार से अगवा कर हमले के आरोप में गिरफ्तार गैंगस्टर मुख्तार मलिक का बेटा यासीन मलिक जेल से रिहा हो गया। उसकी शनिवार देर शाम रिहाई हुई। जेल से घर तक लाने के लिए पिता के गुर्गे खुली जीप, लग्जरी गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे। आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित बीआरटीएस डेडीकेटेड लेन से काफिला गुजरा। इस दौरान रास्ते में काफिला रोककर सड़क पर ही आतिशबाजी की गई। वाहन चालक डरे सहमे रहे। घर पहुंचने पर भी आतिशबाजी की गई।

जमानत शर्तों का उल्लंघन है ये

वरिष्ठ वकील राममिलन पटेल बताते हैं कि यह जमानत शर्तों का उल्लंघन है। पुलिस इसे संज्ञान लेकर केस दर्ज करा सकती है। कोर्ट से जमानत कैंसिल करने का आवेदन कर सकती है।

बता दें कि गैंगस्टर मुख्तार मलिक जून 2022 में राजस्थान में गैंगवार में मारा गया था। घायल अवस्था में जंगल में भटकते-भटकते उसने दम तोड़ दिया। उस पर 58 केस दर्ज थे।

यह था मामला
पिपलानी पुलिस के मुताबिक, रत्नागिरी पिपलानी निवासी 20 वर्षीय सिद्धार्थ भूषण टीआईटी कॉलेज में बीटेक का छात्र है। बीते गुरुवार को कॉलेज की छुट्टी थी, लेकिन कॉलेज में सेलेब्रिटी अरबाज खान का कार्यक्रम था। अरबाज खान को देखने के लिए सिद्धार्थ कॉलेज पहुंचा था। दोपहर दो बजे वह कॉलेज के गेट पर था, तभी कॉलेज में पढ़ने वाला यासीन मलिक पिता मुख्तार मलिक अपने साथी यश खरे के साथ आया। दोनों सिद्धार्थ को गाली देने लगे। उनके हाथ में डंडे थे।

उनसे बचने के लिए सिद्धार्थ ने कोकता की ओर दौड़ लगा दी। यह देख यासीन और यश ने उसे पकड़ लिया। डंडे से उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने सिद्धार्थ को जबरदस्ती आई-20 कार में बैठाया और मारपीट करने लगे। यासीन बार-बार अपनी जेब में हाथ डालकर बोल रहा था कि ज्यादा चिल्ला चोट की तो जान से मार दूंगा। इसके बाद मारते हुए सिद्धार्थ को पुराने शहर ले गए। शाम करीब पांच बजे रत्नागिरी चौराहे पर फेंक दिया। पुलिस ने यासीन मलिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

सिद्धार्थ पर छात्रा ने लगाए थे धमकी के आरोप
कॉलेज छात्रों का विवाद यहीं नहीं थमा था। इसी कॉलेज में बीकॉम में पढ़ने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया था कि मैं हथाईखेड़ा डैम के रेस्टोरेंट पर यासीन मलिक और यश खरे के साथ बैठी थी, तभी सिद्धार्थ भूषण आया। वह गुस्से में था। गालियां देने लगा। कहने लगा कि अभी तू दोस्तों के साथ बैठी है। कभी अकेले में मिली तो जान से मार दूंगा। इस पर पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ के खिलाफ भी केस दर्ज किया था।

यासीन-यश ने छात्र को बेल्ट से पीटा
कल्पना नगर निवासी अभिषेक तिवारी इसी कॉलेज में बीटेक का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि यासीन मलिक और यश खरे ने उसके साथ कैंटीन के बाहर मारपीट की थी। गुरुवार को वह कैंटीन में बैठा था, तभी कुछ लड़के बगल से निकले। इस दौरान एक लड़के का हाथ उससे टकरा गया। इसके बाद वह कैंटीन के बाहर चला गया। यासीन और यश ने बेल्ट और हाथ-मुक्कों से उसके साथ मारपीट की है। अभिषेक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.