राजनीति के चाणक्य अर्जुन सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा

Updated on 21-03-2024 01:08 PM
भोपाल। खेलों की तरह राजनीति भी अनिश्चितताओं वाला क्षेत्र है। आवश्यक नहीं कि मजबूत नजर आने वाली टीम या खिलाड़ी ही मैच में विजय प्राप्त करे। कभी-कभी पासा पलट भी जाता है। ऐसा ही वर्ष 1998 के लोकसभा में हुआ जब राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके स्व. अर्जुन सिंह को भाजपा के सरताज सिंह ने पटखनी दे दी थी।

होशंगाबाद संसदीय सीट से लगातार तीन बार विजय प्राप्त कर सरताज सिंह यहां अपने पैर मजबूती से जमा चुके थे। वर्ष 1998 के लोकसभा चुनावों में उनकी काट के रूप में कांग्रेस ने अर्जुन सिंह जैसे धुरंधर को उतारा। राजनीति के दिग्गज अर्जुन सिंह का प्रचार उनके बेटे अजय सिंह और उनकी टीम ने संभाला। अर्जुन सिंह पूरी ताकत से चुनाव में उतरे थे।

प्रचार की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में हेलीकाप्टर से प्रचार के पर्चे गिराए गए। इसमें कांग्रेस यानी अर्जुन सिंह को जिताने की अपील की गई थी। इधर अर्जुन सिंह का हेलीकाप्टर गांव-गांव उड़ान भर रहा था वहीं सरताज सिंह अपने अंदाज में पुरानी जीप से प्रचार में लगे थे।

कांटे की टक्कर में अंदाजा लगाना तो मुश्किल ही था। मतगणना हुई तो होशंगाबाद की जनता ने राजनीति के पंडितों तक को चौंका दिया। सरताज सिंह ने अर्जुन सिंह को एक लाख 60 हजार वोटों से हरा दिया।

भोपाल में जन्मे, होशंगाबाद बनी कर्मभूमि

सरताज सिंह का जन्म वर्ष 1940 में भोपाल में हुआ था। उन्होंने होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत भी दर्ज की। उन्होंने होशंगाबाद (वर्तमान के नर्मदापुरम) के नजदीक इटारसी में अपना घर बनाया और यहां ऐसे रच-बस गए कि अधिकतर लोग उन्हें इटारसी का ही मूल निवासी समझते थे।

बाबूजी नाम से पहचाने जाने वाले सरताज सिंह जनता के बीच गहरी पैठ रखते थे। संसदीय क्षेत्र में सिख समाज के 100 घर भी नहीं होने के बावजूद उन्होंने लगातार पांच बार यहां से लोकसभा का चुनाव जीता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.