मोहब्बत के लिए बदला मजहब:मंदसौर में राधा के लिए अफसर मंसूरी बना कृष्णा

Updated on 13-12-2022 05:13 PM

32 साल के मुस्लिम युवक को हिंदू युवती से प्यार हो गया। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। इसके 5 साल बाद वह पत्नी के साथ मंदिर पहुंचा। जहां उसने सनातन धर्म अपना लिया।

प्यार के लिए मजहब बदलने वाली ये लव स्टोरी मंदसौर की है। यहां के नाहरगढ़ क्षेत्र के कचनारा गांव के रहने वाले अफसर पिता रुस्तम मंसूरी ने हिन्दू धर्म अपना लिया। अब वह अफसर मंसूरी से कृष्णा सनातनी हो गया है। धर्म परिवर्तन के लिए वह अपनी पत्नी राधा और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मंदसौर के गायत्री मंदिर पहुंचे। यहां धार्मिक कर्मकांड से उसका धर्म परिवर्तन कराया गया।

गायत्री परिवार के पंडित नरेश त्रिवेदी ने सनातन अपनाने की प्रक्रिया पूरी कराई। उन्हें गोबर-गोमूत्र, दूध,दही और शहद से स्नान करवाया गया। गोमूत्र और पंचामृत भी पिलाया गया। सनातनी वस्त्र पहनाए, साथ ही मंत्रोच्चार कर हवन पूजन किया गया। प्रक्रिया तीन घंटे तक चली। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अफसर अब कृष्णा सनातनी बन गए।

मंदिर में की थी शादी
अफसर मंसूरी से कृष्णा सनातनी बन गए युवक ने बताया- मैं पेशे से ड्राइवर हूं। मैं गांव से राजस्थान के उदयपुर में अस्पतालों में लगने वाले कैंप में मरीजों को लेकर जाता था। कभी-कभी मेरे साथ मरीजों की देखभाल के लिए राधा नाम की युवती भी साथ जाती थी। राधा पास के ही गांव कयामपुर की रहने वाली है। एक बार मैंने उसे एक पर्चा दिया, इसमें कैंप में जाने वाले मरीजों के नंबर थे। इसमें मेरा भी नंबर था। ऐसे ही हम दोनों के नंबर शेयर हुए। हम दोनों में बातचीत होने लगी। राधा मेरे साथ मरीजों को लेकर जाने लगी। हम दोनों के बीच प्रेम बढ़ा तो हमने शादी करने का फैसला किया। मैं शुरू से ही अपने परिवार से अलग रहता था। हम दोनों ने पांच साल पहले एक मंदिर में शादी कर ली। मेरी शुरू से ही हिंदू धर्म में रुचि थी। इसलिए मैंने मंदिर में विवाह किया था।

5 साल से बनना चाहता था सनातनी
युवक ने बताया कि शुरू से ही सनातन धर्म में आस्था रही है। मुस्लिम धर्म में रहते हुए भी कई बार मैं मंगलवार का व्रत रखता था। पिछले 4-5 सालों से मैं सनातनी बनना चाहता था। लेकिन मुझे कोई रास्ता नहीं मिल रहा था। कुछ समय पहले कृष्ण सनातनी से उनकी मुलाकात हुई। मैंने उनसे पूरी जानकारी ली। उन्होंने मुझे पूरी प्रक्रिया समझाई। इसके बाद सोमवार को गायत्री मंदिर में मैंने सनातन धर्म अपनाया है।

मप्र में 7 महीने में 24 लोग बने सनातनी
मध्यप्रदेश में पिछले 7 महीने में 24 लोग सनातनी बने हैं। रतलाम में एक ही परिवार के 18 लोगों ने मजहब बदला था। इसके पहले नवंबर में गुना की रहने वाली नाजनीन बानो नैंसी बन गई थी। उसने प्यार की खातिर मजहब बदला था। वहीं मंदसौर में 7 महीने में 6 लोगों ने अपना महजब बदला है। 27 मई को शेख जफर कुरैशी ने सनतान धर्म अपनाया था। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि मैंने घर वापसी की है। जफर घर वापसी कर चैतन्य सिंह राजपूत बने थे। इसके बाद 9 सितंबर को जोधपुर की इकरा सनातन धर्म अपनाकर इशिका बनी थी।

वहीं 30 सिंतबर को निसार मोहम्मद हिंदू धर्म अपनाकर सोनू सिंह बन गए थे। अक्टूबर में भी एक शख्स ने धर्म बदला इसके बाद नाजनीन बानो ने सनातनी धर्म अपनाया है। अब अफसर मंसूरी कृष्णा सनातनी बन गए हैं। जफर शेख के चैतन्य सिंह बनने के बाद उनकी धर्म परिवर्तन के मामलों में अहम भूमिका रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.