बुजुर्ग महिला के साथ ठगी :दो ठगों ने बातों में उलझाकर सोने की चूड़ी पार कर दी

Updated on 20-12-2022 05:14 PM

उज्जैन शहर में आए दिन हो रही ठगी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को दिन-दहाड़े बदमाशों ने बाजार में सब्जी लेने गई वृद्धा को अपना निशाना बनाया और दो तोले की सोने की चूड़ी ले उड़े। फ्रीगंज सब्जी मंडी में दो ठगों ने सोने की चूड़ी खरीदने के बहाने से वृद्धा को बातों में उलझाकर वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस सीसीटीवी के आधार पर पूछताछ कर रही है।

वेद नगर मंगलम अपार्टमेंट में रहने वाली 70 वर्षीय महिला दमयंती पति रमेशचंद्र दुबे से फ्रीगंज की सब्जी मार्केट के पास दो युवकों ने बहला-फुसलाकर हाथ के 2 तोला सोने के चूड़ी उतरा ली और भाग निकले। महिला ने बताया कि घटना सोमवार लगभग 1:30 बजे की है वह अपने घर वेद नगर से मैजिक में बैठकर फ्रीगंज सब्जी खरीदने आई थी तभी सब्जी मार्केट के पास ही फूल माला बेचने वालों की गली में दो युवक आए और गुजरात जाने का किराया मांगने लगे। युवकों ने महिला को रुमाल में बंधे हुए रुपयों की गड्डी भी दिखाई और बातों में उलझा कर उनके 2 तोला सोने की चूड़ियां उतरा ली।

दोनों बदमाश कुछ ही देर में आने का बोल कर वहां से निकल गए। महिला जब तक कुछ समझ पाती उसके पहले बदमाश अपना काम बता चुके थे।ठगाई महिला ने माधव नगर थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.