कूनो में नामीबिया से लाए चीते की मौत 4 साल की साशा को किडनी इंफेक्शन था

Updated on 28-03-2023 06:12 PM

कूनाे नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों में से 4 साल की मादा चीता साशा की मौत हो गई है। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। नामीबिया से 17 सितंबर को 8 चीतों को लाया गया था। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाड़े में रिलीज किया था। इनमें साशा भी शामिल थी। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों की दूसरी खेप कूनो लाई गई थी। मादा चीता साशा का कूनो पार्क में ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। अंतिम संस्कार भी यहीं होगा।

सुबह मिला शव
वन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी जेएन कंसोटिया ने बताया कि फीमेल चीते का शव सोमवार सुबह मिला है, लेकिन उसकी मौत कब हुई, यह फिलहाल नहीं बताया जा सकता है। भोपाल से फॉरेस्ट और वेटरनरी डॉक्टरों की एक टीम कूनो पहुंच गई है।

भारत लाए जाने से पहले से थी किडनी की बीमारी
वन विभाग ने एक बयान जारी कर बताया कि 15 अगस्त 2022 को नामीबिया में साशा का ब्लड टेस्ट किया गया था, जिसमें क्रियेटिनिन का स्तर 400 से ज्यादा था। इससे ये पुष्टि होती है कि साशा को किडनी की बीमारी भारत में लाने से पहले ही थी। कूनो में 22 जनवरी को डॉक्टरों के दल ने साशा को डेली मॉनिटरिंग के दौरान सुस्त पाया था।

वेटरनरी डॉक्टरों ने मेडिकल जांच करने के बाद रिपोर्ट दी थी कि उसे इलाज की जरूरत है। उसी दिन उसे क्वारैंटाइन बाड़े में लाया गया। इस दौरान उसका ब्लड सैंपल भी लिया गया। टेस्ट वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की लैब में किया गया था। इसकी रिपोर्ट के आधार पर तत्काल भोपाल से एक दल पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ कूनो राष्ट्रीय उद्यान भेजा गया था।

कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े के कम्पार्टमेंट नंबर-5 में पिछले साल 28 नवंबर को तीन मादा चीता सवाना, साशा और सियाया को छोड़ा गया था। तीनों मादा चीता एक साथ ही कम्पार्टमेंट में रहकर शिकार भी कर रही थीं।

22 जनवरी से लगातार चल रहा था इलाज

22 जनवरी को सुस्त पाए जाने के बाद से ही कूनो राष्ट्रीय उद्यान के सभी वन्यप्राणी चिकित्स और नामीबियाई विशेषज्ञ डॉ इलाई वॉकर साशा का लगातार उपचार कर रहे थे। इस दौरान चीता कंजर्वेशन फाउंडेशन नामीबिया और प्रिटोरिया यूनिवर्सिटी दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ डॉ एड्रियन टोर्डिफ भी लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और फोन के जरिए संपर्क में रहे।

कूनो में 20 से घटकर 19 हुई चीतों की संख्या

17 सितंबर को कूनो में 8 चीते छोड़ने के बाद दूसरे चरण में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते लाए गए थे। 18 फरवरी को सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने इन्हें कूनो के बाड़े में रिलीज किया था। इसके बाद कूनो में चीतों की संख्या 20 हो गई थी, लेकिन सोमवार को एक चीते की मौत के बाद अब ये संख्या घटकर 19 हो गई है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.