मुख्यमंत्री चौहान का दिखा अलग अंदाज

Updated on 16-02-2023 05:14 PM

दादा ईश्वरदास रोहाणी सेवा समिति द्वारा जबलपुर के बड़ा पत्थर रांझी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीमद् शिव महापुराण में विधायक श्री अशोक रोहाणी के आमंत्रण पर शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अनोखा अंदाज देखने मिला।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कथा सुनने आये भक्तों के अनुरोध पर अपना प्रिय भजन "श्री रामभजन सुखदायी, भजो रे मेरे भाई ये जीवन दो दिन का" गाया। मुख्यमंत्री द्वारा पूरी लय में गाये गये इस भजन के दौरान भक्तजनों ने भी तालियाँ बजा कर साथ दिया। भक्तजन भजन के दौरान झूम कर नाचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस भजन को अपना सबसे प्रिय भजन बताया। उन्होंने कहा कि जब वे छोटे थे तब यह भजन उन्हें उनकी दादी सुनाया करती थी।

मुख्यमंत्री ने इसके पहले कथा मंच पर कथा वाचक आचार्य स्वामी अशोकानन्द जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री का विधायक श्री अशोक रोहाणी ने साफा पहना कर स्वागत किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.