आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए सरकार का महत्वपूर्ण कदम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना- मंत्री श्री सखलेचा

Updated on 31-03-2023 05:19 PM

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आत्म-निर्भर भारत एवं आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए सरकार का महत्वपूर्ण कदम है और इससे महिलाओं का समाज, घर, परिवार में सम्मान तो बढेगा ही, साथ ही वे आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर भी बन सकेगी। राज्य सरकार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 10 जून से महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रूपये का भुगतान करेगी। यह बात एमएसएमई और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने गुरूवार को नगर परिषद डीकेन, रतनगढ़ एवं सिंगोली में लाड़ली बहना योजना के  शिविरों में लाड़ली बहनाओं के फॉर्म भरवाने के बाद उनसे संवाद करते हुए कही।

मंत्री श्री सखलेचा ने बहनों से संवाद कर लाड़ली बहना योजना की जानकारी दी। इस योजना अंतर्गत सफलतापूर्वक ऑनलाइन फॉर्म भरने वाली बहना श्रीमती चंदा राठौड़ ने योजना को महिलाओं के लिए काफी लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना से उनके जैसी महिलाओं की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे आत्म-निर्भर बन सकेगी। श्रीमती चंदा राठौड़ ने कहा कि उन्हें लाडली बहना योजना का फॉर्म भरने में कोई दिक्कत नहीं हुई और 10 से 15 मिनट में ही उनका फॉर्म सफलतापूर्वक भर गया। रतनगढ, डिकेन और सिंगोली में बहनों ने मंत्री श्री सखलेचा को राखी बांध कर आभार जताया। डिकेन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शिविर में लाड़ली बहना श्रीमती श्यामू बाई एवं श्रीमती सीमा भट्ट एवं रतनगढ में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुगनाबाई गुर्जर सहित पांच अन्य बहनाओं ने एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा को राखी बांधकर सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शुरू करने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के बारे में दी जानकारी

    मंत्री श्री सखलेचा ने डीकेन के गणपति चौक एवं रतनगढ के नगर परिषद कार्यालय में आमजन से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना प्रारंभ की जा रही है। इस योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान प्रति माह 8 हजार रूपये का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत बेरोजगार युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें साल भर तक 8 हजार रूपये प्रतिमाह का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। और इस योजना के तहत न केवल बेरोजगार युवक बल्कि महिलाएं एवं युवतियां भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी। प्रशिक्षण की व्यवस्था उनके निवास स्थल के आस-पास के गांव कस्बे या शहर में की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना आगामी जुलाई से प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने सभी बेरोजगार युवाओं और युवतियों से इस योजना का लाभ उठाते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.