मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्लेबेक सिंगर शान, सुश्री नीति मोहन और म्यूजिक कंपोजर श्री शिवमणि के साथ लगाए पौधे

Updated on 31-01-2023 06:13 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, पद्मश्री से सम्मानित विश्वविख्यात म्यूजिक कंपोजर और ड्रमर श्री शिवमणि, हिंदी सिनेमा के जाने-माने प्लेबेक सिंगर श्री शान तथा सुश्री नीति मोहन के साथ श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, नीम, अमरूद और जामुन के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने सृजन और कला से पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाले संगीत से जुड़े तीनों कलाकारों का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौधे लगाने के बाद तीनों कलाकारों ने 'मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे-मोती' गाना गाकर वातावरण को उत्साह से भर दिया। म्यूजिक कंपोजर श्री शिवमणि ने पौधों में पानी देने वाले पात्र (बाल्टी) का ड्रम के रूप में उपयोग करते हुए गाने पर संगीत दिया। श्री शान ने खेलो इंडिया के एंथम 'हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो - एमपी में शोर मचा दो' और सुश्री नीति मोहन ने नर्मदाष्टकम की कुछ पंक्तियाँ गाईं। मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रतिदिन पौधे लगा कर जन-सामान्य को पौध-रोपण के लिए प्रेरित करने के अभियान की तीनों कलाकारों ने सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' का प्रदेश की राजधानी में आज शुभारंभ हो रहा है। आज के दिन को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए हमने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संगीत कलाकार श्री शान, श्री शिवमणि तथा सुश्री नीति मोहन के साथ पौध-रोपण किया। मैं उनका मध्यप्रदेश की धरती पर हृदय से स्वागत करता हूँ। पर्यावरण को बचाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दुनिया को संदेश दे रहे हैं, प्रतिदिन पौध-रोपण इसी दिशा में एक प्रयास है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया पूरी शिद्दत से 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' की तैयारियों में जुटी हैं। तेरह दिन चलने वाले इन खेलों की 27 प्रतियोगिताएँ 9 शहरों में होंगी। उद्घाटन अवसर पर 6 हजार से ज्यादा खिलाड़ी प्रदेश की राजधानी भोपाल में होंगे। हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो के मंत्र के साथ देश और प्रदेश में आनंद, उत्साह और उत्सव का वातावरण होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.