मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्लेबेक सिंगर श्री शान, सुश्री नीति मोहन और म्यूजिक कंपोजर श्री शिवमणि का स्वागत किया

Updated on 31-01-2023 06:08 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सुप्रसिद्ध प्लेबेक सिंगर श्री शान तथा सुश्री नीति मोहन और म्यूजिक कंपोजर श्री शिवमणि का मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित समत्व भवन में स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तीनों कलाकारों को पुष्प-गुच्छ तथा प्रतीक-चिन्ह भेंट किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुश्री नीति मोहन से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने तथा खेलों के प्रोत्साहन के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में चर्चा की। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने म्यूजिक कंपोजर श्री शिवमणि से प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के वाद्य यंत्रों और संगीत परम्परा के संरक्षण और उन्नयन संबंधी विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगर श्री शान से मध्यप्रदेश गान की बढ़ती लोकप्रियता और प्रदेश में शुरू होने वाली विकास यात्रा के संबंध में चर्चा की। तीनों कलाकारों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा संवेदनशीलता के साथ संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं और प्रदेशवासियों से उनके आत्मीय संबंधों, विशेष रूप से बालक-बालिकाओं के साथ मामा के रूप में उनके जुड़ाव की सराहना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.