मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक निर्माण कार्य में तेजी लायें : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 12-04-2023 07:02 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है सभी निर्माणाधीन मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक को शीघ्र शुरू किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आयुष्मान भारत निरामयम योजना में कार्डधारकों को आसानी से इन्पेनल्ड हॉस्पिटल में नि:शुल्क उपचार सुनिश्चित हो। मंत्री डॉ. चौधरी मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय समीक्षा कर रहे थे।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि निर्माणाधीन 611 नवीन मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में से 33 का कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने आयुक्त नगरीय विकास को कहा कि क्लीनिक निर्माण के लिये भूमि का चयन हो चुका है। एजेंसी को निर्माण की राशि जारी कर दी गई है। निर्माण की प्रशासकीय, तकनीकी स्वीकृति और टेंडर आदि की प्रक्रिया की जा चुकी है। निर्माण में अधिक विलंब नहीं होना चाहिये।

देश में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने वाला राज्य बना मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश ने 99 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों के कार्ड बना कर देश में सबसे अधिक 3 करोड़ 56 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। आयुष्मान योजना में रोजाना साढ़े 3 हजार से अधिक कार्डधारकों का उपचार हो रहा है। अब तक 24 लाख व्यक्तियों को उपचार मिला है, जिन पर 3100 करोड़ रूपये का व्यय हुआ है। योजना में नियम विरुद्ध कार्यवाही करने पर 152 इन्पेनल्ड हॉस्पिटल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। वर्तमान में एक हजार से अधिक निजी और शासकीय हॉस्पिटल योजना में इन्पेनल्ड हैं।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि आयुष्मान कार्डधारक को एक वर्ष में 5 लाख रूपये तक का मुफ्त उपचार मिलता है। इन्पेनल्ड हॉस्पिटल, कार्डधारक को उपचार के लिये भर्ती करने में हीला-हवाली नहीं करें और किसी प्रकार की राशि की माँग नहीं करें, इसे सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास और सीईओ आयुष्मान श्रीमती अदिति गर्ग एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.