मुख्यमंत्री श्री चौहान और केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह सिंगरौली जिले को देंगे विकास की अनेक सौगातें

Updated on 21-01-2023 05:32 PM

सिंगरौली जिले के 25 हजार 412 आवासहीन गरीब परिवारों के लिये 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। इस दिन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह सिंगरौली जिले के इन आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में नि:शुल्क भू-खंड वितरण करेंगे। प्रति हितग्राही 60 वर्गमीटर का भू-खंड दिया जायेगा। इस प्रकार सभी हितग्राहियों को 421 एकड़ भूमि पर भू-खंड आवंटित किये जायेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि किसानों के खाते में अंतरित कर 408 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास होगा।

सिंगरौली के एन.सी.एल, ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, खनिज साधन एवं श्रम मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह और सीधी सांसद श्रीमती रीती पाठक, राज्यसभा सदस्य श्री अजय प्रताप सिंह सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में सिंगरौली जिले की तहसील चितरंगी के 11 हजार 363 हितग्राही, तहसील सरई के 5178 हितग्राही, देवसर तहसील के 4152 हितग्राही, माडा तहसील के 2628 हितग्राही, सिंगरौली तहसील के 1957 हितग्राही और सिंगरौली नगर के 134 हितग्राहियों को 60-60 वर्गमीटर के भू-खंड आवंटित किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में रीवा संभाग के 6 लाख 78 हजार 408 हितग्राहियों के खातों में 135 करोड़ 68 लाख रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। इसमें सिंगरौली जिले के एक लाख 28 हजार 542, सीधी जिले के 1 लाख 15 हजार 391, सतना जिले के 2 लाख 18 हजार 961 और रीवा जिले के 2 लाख 15 हजार 514 किसान हितग्राही लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान इसी दिन सिंगरौली जिले को विकास की अन्य सौगातें भी देंगे। इसमें 35 करोड़ 7 लाख रूपये की लागत वाले बरगवां बैढ़न मार्ग में लेवल क्रासिंग आरओबी, 248 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत से बनने वाले शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन, 60 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले खनन प्रौद्योगिकी संस्थान और ग्राम हिर्रवाह बैढ़न में 33 करोड़ रूपये एवं चकरिया में 31 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत वाले सी.एम. राइज स्कूल का शिलान्यास भी करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.