मुख्यमंत्री श्री चौहान और केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने ग्वालियर छत्री परिसर में

Updated on 11-03-2023 09:15 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ग्वालियर में छत्री परिसर पहुँच कर पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परिसर में राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने धर्मगुरूओं का पुष्पाहार एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी श्रीमती प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया, सुपुत्री श्रीमती चित्रांग्दा राजे एवं सुपुत्र श्री महाआर्यमन सिंधिया ने भी में स्व. माधवराव सिंधिया एवं अपनी दादी राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

हरियाणा के पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट सहित मंत्रीगण सर्वश्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, गोविंद सिंह राजपूत, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया सहित सांसद, विधायक, जन-प्रतिनिधि और नागरिक पुष्पांजलि अर्पित करने पहुँचे।

जयंती कार्यक्रम में भजन-कीर्तन की संगीतमय प्रस्तुति देने वाले कलाकरों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद जन-प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से भेंट भी की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.