मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एन.सी.सी. कैडेट्स को किया सम्मानित

Updated on 04-02-2023 05:21 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दिल्ली में आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस शिविर में सम्मिलित मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. निदेशालय के केडेट्स, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई के पात्र हैं। विभिन्न श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कु. खुशी महावर को 50 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त कु. आयुषी तिवारी को 30 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त कु. इशिका गुर्जर को 20 हजार रुपये की सम्मान निधि से सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस में सम्मिलित प्रत्येक केडेट को 5 हजार रुपये तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित प्रत्येक केडेट को एक हजार रुपये की सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। एन.सी.सी. अनुशासन, देश भक्ति, कठोर परिश्रम और साहस के साथ निर्धारित लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर होने का साहस और अवसर प्रदान करती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान दिल्ली में आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस शिविर में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के एन.सी.सी. दल के लिए मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित चीफ मिनिस्टर बैनर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल एन.सी.सी. मुख्यालय के ग्रुप कमांडर संजोय घोष को चीफ मिनिस्टर बैनर से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोविड के कठिन काल में कोविड जैसी अबूझ चुनौती का सामना करने के लिए सबसे पहले युवा, साहसी और अनुशासित दल के रूप में एन.सी.सी. का ही ध्यान आया था। मुझे विश्वास था कि लोगों का जीवन बचाने के लिए एन.सी.सी. कैडेट्स ही अपना जीवन दांव पर लगाने का साहस रखते हैं। हमें निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होना है और देश को आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व को मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। हमें निरंतर आगे बढ़ते हुए भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है।

मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल ए.के. महाजन ने कहा कि 1948 में आरंभ एन.सी.सी., वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इसके विस्तार पर बल दिया है, जिसके परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश में 55 हजार केडेट्स को सम्मिलित किया जाएगा। दिल्ली की परेड में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ निदेशालय के दल ने ग्याहरवां स्थान प्राप्त किया। कर्तव्य पथ पर निदेशालय के 15, राष्ट्रीय गार्ड ऑफ ऑनर में 5 और पीएम रैली में 2 कैडेट्स ने भाग लिया। घुड़सवारी में निदेशालय के कैडेट्स ने 2 रजत और दो कांस्य पदक जीते। निदेशालय के कैडेट्स ने दिल्ली शिविर में परचम लहराया है। एन.सी.सी. के सभी कैडेट्स देश निर्माण को समर्पित हैं।

चीफ मिनिस्टर बैनर कार्यक्रम में एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं । इसके अंतर्गत रूद्र शिव तांडव, पुण्य श्लोक माँ अहिल्या बाई होल्कर की जीवन गाथा पर नृत्य नाटिका, बांसुरी वादन तथा बधाई नृत्य प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कैडेट्स को सम्मानित किया तथा उनके साथ ग्रुप फोटो लिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान को अपर महानिदेशक मेडर जनरल ए.के. महाजन ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.