मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोकार्पित की 75 ई-बाइक्स

Updated on 03-02-2023 05:32 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान से 75 ई-बाइक्स को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की ई-बाइक परियोजना के प्रथम चरण में यह ई-बाइक्स लोकार्पित की गईं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी ई-बाइक चलाई। लोकार्पित 75 ई-बाइक के चालक रैली के रूप में श्यामला हिल्स स्थित पार्क से डिपो चौराहा, पी एण्ड टी चौराहा, संजय कॉम्पलेक्स, माता मंदिर, प्लेटिनम प्लाजा होते हुए टी.टी. नगर स्टेडियम पहुँचे।

आज लोकार्पित इलेक्ट्रिक बाइक की अधिकतम गति 20 कि.मी. प्रति घंटा रहेगी, जो फुल चार्ज बैटरी में 35 कि.मी. तक चल सकेंगी, यह बाइक सिंगल सिटिंग केपेसिटी की हैं। ई-बाइक को किराए पर लेने के लिए गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल पर चार्टर्ड बाइक एप डाउनलोड करना होगा। इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद न्यूनतम 100 रूपए सुरक्षा निधि रखनी होगी। एप से क्यू.आर. कोड स्केन कर ई-बाइक को किराए पर लिया जा सकता है। ई-बाइक के लिए भोपाल में 6 डॉकिंग स्टेशन टी.टी. नगर स्टेडियम, आई.एस.बी.टी., एम.पी. नगर जोन-1, अटल पथ (प्लेटिनम प्लाजा), वन विहार और बोट क्लब पर बने हैं। मांग बढ़ने के साथ ई-बाइक और डॉकिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ई-बाइक का किराया प्रथम 15 मिनिट के लिए 20 रूपए होगा। इसके बाद प्रति मिनिट का एक रूपया देय होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.