प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नई दिल्ली में की भेंट

Updated on 26-12-2022 09:07 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली स्थित उनके निवास 7-लोक कल्याण मार्ग पर भेंट कर मध्यप्रदेश के विकास और जन-कल्याण से जुड़े सम-सामयिक विभिन्न विषय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनवरी 2023 में इन्दौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जी-20 समिट की बैठकों और मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन पर चर्चा कर प्रधानमंत्री श्री मोदी से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी से सार्थक चर्चा के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि 8, 9 और 10 जनवरी, 2023 को इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री मोदी करेंगे। सम्मेलन में आ रहे 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि का स्वागत मध्यप्रदेश की परम्परा के अनुकूल किया जायेगा। श्री चौहान ने बताया कि 11 और 12 जनवरी, 2023 को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गुयाना और सूरीनाम के राष्ट्रपति सहित लगभग 68 देशों के मंत्री, राजनयिक, उद्योगपति और प्रतिनिधि-मंडल भाग लेंगे। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी से समिट का वर्चुअल उद्घाटन करने का अनुरोध किया। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को जी-20 की मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली 8 बैंठकों और खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की तैयारियों से अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रदेश में लागू किये गये पेसा अधिनियम के बारे में अवगत कराया। श्री चौहान ने मध्यप्रदेश के जनजातीय भाई-बहनों को जंगल, जमीन और जल पर अधिकार और उनकी संस्कृति और परम्पराओं को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए प्रदेश में पेसा अधिनियम के अंतर्गत बनाये गये नियमों की जानकारी भी प्रधानमंत्री श्री मोदी को दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को बताया कि फ्लोटिंग सोलर प्लांट ओंकारेश्वर में बांध के ऊपर सोलर पैनल बिछा कर सौर ऊर्जा उत्पन्न की जायेगी। प्लांट से जमीन भी बचेगी और पानी का वाष्पीकरण भी कम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी से इस परियोजना का शिलान्यास करने का आग्रह किया। प्रदेश के 53 हजार किसानों द्वारा की जा रही प्राकृतिक खेती के बारे में भी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया। विकास से जुड़ी प्रदेश की विभिन्न योजनाओं के संबंध में प्रधानमंत्री श्री मोदी से प्राप्त हो रहे मार्गदर्शन और सहयोग के लिए श्री चौहान ने प्रधानमंत्री का आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.