मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभागों से कर संग्रहण की जानकारी प्राप्त की

Updated on 10-03-2023 04:46 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वित्त वर्ष का आखिरी माह विभिन्न करों के संग्रहण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। विभागों ने बीते वर्ष से अधिक कर संग्रहण किया है। वित्त वर्ष के पूर्ण होने पर बेहतर उपलब्धि प्राप्त हो, इसके लिए इस माह प्रयासों को बढ़ाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज समत्व भवन के संकल्प कक्ष में राजस्व संग्रहण करने वाले विभागों के कार्य और लक्ष्य प्राप्ति प्रयासों की समीक्षा की। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा वर्चुअल शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य में वेट, जीएसटी सहित आबकारी, स्टाम्प पंजीयन, खनिज, परिवहन, ऊर्जा, वन, लोक सम्पत्ति प्रबंधन, राजस्व, जल-संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा करों के संग्रहण के लिए अब तक किए गए कार्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि जिन करों की अपेक्षित प्राप्ति में कमी हो, वे विभाग आवश्यकतानुसार अभियान संचालित कर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करें। बताया गया कि करों के संग्रहण में मध्यप्रदेश, देश के अग्रणी राज्यों में है। प्रदेश में व्यापार उद्योग जगत और आमजन में करों के नियमित भुगतान करने की प्रवृत्ति विकसित हुई है। करों से प्राप्त राशि का बड़ा हिस्सा जन-कल्याण में खर्च होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.