मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहीदों के ग्राम से लाई गई माटी को किया नमन

Updated on 27-12-2022 09:35 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुरैना जिले के ग्राम तरसमा (पोरसा) से भोपाल तक शहीद यात्रा 2022 के यात्रियों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम तरसमा से लाई गई मिट्टी को नमन किया और पौध-रोपण में उसका उपयोग किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज खिरनी, कदम और कचनार के पौधे लगाए। पौध-रोपण में शामिल सभी व्यक्तियों ने श्रमदान भी किया। तरसमा ग्राम से वर्ष 1942 से अब तक करीब 15 जवान भारत माता की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शहीदों के ग्राम से लाई गई माटी को नमन करता हूँ। यह माटी और ग्राम नरसमा देशभक्ति की प्रेरणा देने का कार्य करता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पोरसा नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह तोमर, शहीद यात्रा: 2022 के संयोजक श्री अंकित तोमर सहित सर्वश्री महेश सिंह, मयंक सिंह, मनोज सिंह, अनिल उपाध्याय, डॉ. राघवेंद्र और राजेश शुक्ला ने भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ वरिष्ठ समाजसेवी श्री राधेश्याम अग्रवाल ने अपने जन्म-दिन पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री अग्रवाल को जन्म वर्षगाँठ की बधाई दी। श्री मोहित अग्रवाल, श्रवण, मोहित, उमेश और सुश्री अनन्या अग्रवाल उपस्थित थे। धाकड़ महासभा के पदाधिकारी श्री गौरी शंकर नागर ने भी पौधे लगाए। श्री गौरव, चहक नागर, श्रीमती सरोज नागर और श्री सरदारी लाल नागर भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.