मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा जयंती पर किया पौध-रोपण

Updated on 29-01-2023 05:26 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नर्मदा जयंती पर नागरिकों की उपस्थिति में श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान (वाटर विजन पार्क) में बरगद, आम और सप्तपर्णी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा वर्ष 2021 की नर्मदा जयंती से नर्मदा मैया के उद्गम स्थल अमरकंटक में पौध-रोपण कर प्रतिदिन पौधा-रोपण का संकल्प लिया था। लगभग दो वर्ष की अवधि में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 2 हजार से अधिक पौधे भोपाल सहित देश-प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगाए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के आहवान पर प्रदेश के लाखों नागरिक नियमित पौध-रोपण करने लगे हैं। जन्म-दिवस, विवाह वर्षगाँठ के अवसरों और दिवंगत परिजन की स्मृति में पौधे लगाने का कार्य पूरे प्रदेश में हो रहा है। अंकुर अभियान में 60 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। पौध-रोपण में जन-भागीदारी निरंतर बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आज श्री पंकज सूर्यवंशी एवं विजेता सूर्यवंशी ने विवाह के पूर्व विवाह की राशि खर्च न कर निर्धन परिवार के बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता के संकल्प के साथ पौध-रोपण किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया सहित अन्य पदाधिकारी सर्वश्री विकास, विक्रम सिंह, जीतेन्द्र लिटोरिया और सुश्री संगीता आदि ने भी पौधे लगाए। साधना न्यूज चेनल के श्री अरूण सक्सेना ने बिटिया अन्वी के जन्म-दिन पर पौधे लगाए। श्रीमती मनीषा सक्सेना, श्री कैलाश नारायण सक्सेना, श्रीमती शांति देवी सक्सेना, श्री अमिकेष और श्री नवीन जोशी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.