प्रधानमंत्री श्री मोदी की विमान तल पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की अगवानी

Updated on 01-04-2023 08:02 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अगवानी की। भोपाल हवाई अड्डा स्थित एयर कार्गो टर्मिनल पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्वागत किया। "मिनिस्टर-इन-वेटिंग" गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुंवर गुर्जर, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने भी उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री का आगमन प्रदेश के भाग्य के सूर्योदय के समान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश की धरती पर पधारे हैं। उनका आगमन मध्यप्रदेश के भाग्य के सूर्योदय के समान है। आज वे मध्यप्रदेश को भोपाल से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की एक और सौगात देने वाले है। इससे भोपाल से दिल्ली तक पहुँचने में अब और कम समय लगेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और सशक्त नए भारत के निर्माता हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर हम जो विकास के कार्य कर पा रहे हैं, उसमें प्रधानमंत्री का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहता है। मध्यप्रदेश आगमन पर उनका हृदय से स्वागत अभिनंदन है।

लाल परेड ग्राउंड हेलीपेड पर मिनिस्टर-इन-वेटिंग श्री भूपेन्द्र सिंह ने की अगवानी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड हेलीपेड पहुँचने पर "मिनिस्टर-इन-वेटिंग'' नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने आत्मीय स्वागत किया। संभागायुक्त भोपाल श्री माल सिंह भयड़िया, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर भोपाल श्री सचिन अतुलकर ने भी स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी हेलीपेड से संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में शामिल होने कुशाभाऊ ठाकरे हॉल के लिए रवाना हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.