मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया विदिशा के ओला-वृष्टि प्रभावित गाँव का दौरा

Updated on 22-03-2023 05:56 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओला-वृष्टि और असमय बारिश से फसलों के 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर किसानों को प्रति हेक्टेयर अब 32 हजार रूपए की राहत राशि दी जाएगी। साथ ही फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएगी। उन्होंने उद्यानिकी फसलों को भी सर्वे में शामिल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसान चिंता न करे, परेशान न हो, चिंता के लिए मैं हूँ और  किसान बहन और भाइयों को सभी तरह के संकट से बाहर निकाल कर ले जाऊँगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मंगलवार को विदिशा जिले की गुलाबगंज तहसील के पटवारीखेड़ी, हथियाखेड़ा, घुरदा, मूडरागणेश और मढ़ीचौबीसा गाँव में ओला-वृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद किसानों को ढाँढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान चिंता नहीं करें, प्रत्येक प्रभावित खेत का सर्वे मानवीय दृष्टिकोण और उदारता से होगा, जिससे किसानों को भरपूर राहत दी जा सके। उन्होंने कहा कि प्रभावित जिलों में सर्वे का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोई भी हीला-हवाली नहीं करें और पारदर्शी तरीके से नुकसान का सर्वे करें। उन्होंने कहा कि सर्वे सूची पंचायत भवन पर प्रदर्शित की जायेगी और आपत्ति होने पर उसका भी निराकरण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से कहा कि एक हेक्टेयर फसल में 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर 32 हजार, गाय-भैंस हानि पर साढ़े 37 हजार, भेड़-बकरी पर 4 हजार बछिया पर 20 हजार और मुर्गा-मुर्गी की हानि पर 100 रूपए प्रत्येक के मान से राहत राशि दी जाएगी। मकानों को हुई क्षति पर भी सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसान बिल्कुल भी चिंतित न हो। पीड़ित किसानों की कर्ज वसूली की तारीख तो बढ़ाई ही जायेगी साथ ही ब्याज भी सरकार ही भरेगी और अगली फसल के लिए भी जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन दिलाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी के लिए तारीख भी बढ़ाई जाएगी। प्रभावित किसान परिवारों की बेटी की शादी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 56 हजार की राशि देकर करवाई जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे जानते है कि किसान पर क्या  बीतती है। उनकी मेहनत ही नहीं, खाद, बीज, उर्वरक, दवाई के साथ जीवन  भी संकट में आया है। किसान बिलकुल चिंता नहीं करें। हम संकट से अपने किसानों को पार निकाल कर ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व, कृषि एवं पंचायत विभाग को टीम सर्वे कर रही है। कलेक्टर-कमिश्नर की यह जिम्मेदारी है कि वे समय पर  कार्यवाही पूर्ण करें, जिससे प्रभावित किसानों को त्वरित राहत राशि दी जा सके।

गले लगाकर किसानों को दी सांत्वना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंगलवार को विदिशा जिले की गुलाबगंज तहसील के  ओला-वृष्टि प्रभावित गाँव और खेतों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने ग्राम पटवारीखेड़ी में गेहूँ फसल प्रभावित किसान श्रीमती कोमल बाई और श्री रघुवीर सिंह दांगी, मसूर फसल प्रभावित किसान श्री विजय सिंह दांगी और श्री कील सिंह से चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्राम घुरदा के गेहूँ फसल प्रभावित किसान श्रीमती रामवती सिंह, श्री रंजीत सिंह, श्री वीरेन्द्र सिंह, नारायण सिंह,  श्री कृष्णपाल सिंह, चना फसल के प्रभावित किसान श्री किशन सिंह और मूडरागणेश गाँव के किसान श्री इन्द्रेश  और नेतराम के खेत पर पहुँचे और फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को गले लगाया और सांत्वना दी कि उनके नुकसान की अधिकतम भरपाई की जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.