मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किसान, गरीब और सैनिकों के हित में लिए गए निर्णयों का स्वागत किया

Updated on 25-12-2022 08:02 PM


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का किसानों, गरीबों और सैनिकों के हित में लिए गए निर्णयों का स्वागत और आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री-मंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में प्रतिमाह दिए जाने वाले मुफ्त राशन की अवधि एक वर्ष बढ़ा कर दिसम्बर 2023 तक कर दी है। आगामी सीजन 2023 में खोपरा (नारियल) के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि और पूर्व सैनिकों के लिए ओआरओपी में पेंशन रिवीजन को मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि गरीबों के कल्याण के लिए संकल्पित प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 31 दिसम्बर 2022 तक लागू प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में देश के 81 करोड़ 35 लाख लाभार्थियों को प्रतिमाह दिए जाने वाले मुफ्त राशन की अवधि एक वर्ष बढा़ने का अभूतपूर्व फैसला किया है। इस योजना में गरीबों को 5 किलो मुफ्त अनाज दिया जाता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि किसान-कल्याण के लिए संकल्पित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आगामी सीजन 2023 में खोपरा (नारियल) के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की है। यह कदम नारियल किसानों के लिए लाभकारी रिटर्न्स सुनिश्चित करेगा। नई दिल्ली में हुई केबिनेट बैठक में उचित औसत गुणवत्ता वाले मिलिंग खोपरा की एमएसपी 10 हजार 590 प्रति क्विंटल से बढ़ा कर 10 हजार 860 रूपये प्रति क्विंटल की गई है। बॉल खोपरा की एमएसपी 11 हजार से बढ़ा कर 11 हजार 750 रूपए प्रति क्विंटल की है। पिछले सीजन के मुकाबले इस बार मिलिंग खोपरा की एमएसपी में 270 रूपए प्रति क्विंटल और बॉल खोपरा में 750 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मंत्री-मंडल ने पूर्व सैन्यकर्मियों के लिए ओआरओपी में पेंशन रिवीजन की मंजूरी देकर राष्ट्र सेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.