मुख्यमंत्री श्री चौहान रतलाम में प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

Updated on 08-04-2023 05:15 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 8 अप्रैल को रतलाम में स्वास्थ्य, शिक्षा, विधि, उद्योग, खेल, कृषि सहित अन्य विषयों, सामाजिक संगठन और संस्थाओं से जुड़े लगभग 400 प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री, संवाद के दौरान प्रबुद्धजनों को प्रदेश की विकास गतिविधियों से अवगत करायेंगे और प्रदेश के विकास पर सुझाव भी प्राप्त करेंगे। राज्य के ख्यात विशेषज्ञों द्वारा विकासात्मक गतिविधियों पर प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा। संवाद कार्यक्रम दोपहर 3 बजे श्रीजी पैलेस होटल में होगा।

विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री श्री चौहान इसके पहले दोपहर 12.30 बजे स्थानीय पोलोग्राउंड रतलाम में होने वाले लाड़ली बहना सम्मेलन में 1374 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों की सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान बहनों से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में चर्चा भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार-पत्रों और विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री, कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

लाड़ली बहना योजना के पंजीयन शिविर का करेंगे अवलोकन

मुख्यमंत्री श्री चौहान अंबेडकर भवन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पंजीयन केंद्र पहुँच कर पंजीयन कार्रवाई का अवलोकन करेंगे। शिविर परिसर में ही पेसा नियम के मोबिलाइजर और यंग अचीवर से संवाद भी किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.