मुख्यमंत्री श्री चौहान शनिवार को उज्जैन में प्रज्‍ज्वलित करेंगे दीप

Updated on 18-02-2023 05:15 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर जन-सहयोग से रिकार्ड 21 लाख दीपक के प्रज्ज्वलन के अद्भुत "शिव ज्योति अर्पणम" कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में "श्री महाकाल महालोक" तो दीपों की रोशनी से आलोकित होगा ही क्षिप्रा नदी के घाट, अनेक मंदिर, व्यवसायिक स्थलों और घर-घर में भी दीपक जलाए जाएंगे। जनता की व्यापक भागीदारी के इस कार्य में नया विश्व रिकार्ड बनने की संभावना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि "श्री महाकाल महालोक" देखने प्रतिदिन श्रद्धालु और पर्यटक बड़ी संख्या में उज्जैन पहुँचने लगे हैं। आमजन में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। महोत्सव की सभी जरूरी तैयारियाँ भी पूर्ण कर ली गई हैं।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के आह्वान पर उज्जैन नगरी जगमग हुई थी। इस बार महाशिवरात्रि दीपोत्सव को "शिव ज्योति अर्पणम : 2023" का नाम दिया गया है। उज्जैन में वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि पर 11 लाख 71 हजार 78 दीए प्रज्ज्वलित करने का विश्व रिकार्ड बनाया गया था। इसके बाद अयोध्या में वर्ष 2022 में ही दीपावली पर 15 लाख 76 हजार दीए प्रज्ज्वलित कर नया विश्व रिकार्ड बनाया गया था। उज्जैन में इस बार महाशिवरात्रि पर रिकार्ड 21 लाख दीए प्रज्ज्वलित करने की योजना है। विद्युत सज्जा के साथ रंगोली भी चित्रित की जाएगी। जन-सहभागिता के लिए उज्जैन वासियों ने संकल्प पत्र भरे हैं। यह संपूर्ण आयोजन जीरो वेस्ट के सिद्धांत पर होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.