मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के शाहगंज के गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Updated on 13-03-2023 05:00 PM

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को सीहोर जिले के शाहगंज के गौरव दिवस कार्यक्रम और रोड-शो में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 46 करोड़ रूपए से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।

लोकार्पण

      कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान 7 करोड़ 59 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री, आधुनिक जिम, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल विहारी बाजपेयी की प्रतिमा स्थापना विकास कार्य, पशु चिकित्सालय के समीप बनी 38 दुकान, 40 मीटर ऊँचाई का ध्वज स्थापना एवं परिसर का विकास कार्य, शहर में विद्युत लाइनों का विस्तारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा सीढ़ी घाट के पास रिटेनिंग वाल का लोकार्पण करेंगे।

शिलान्यास

         मुख्यमंत्री श्री चौहान 38 करोड़ 81 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री, मुख्य मार्गों पर डिवाइडर निर्माण, उत्कृष्ट हाट बाजार, नवीन बस स्टेंड, वार्ड क्रमांक-8 में नवीन सामुदायिक भवन और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा की स्थापना एवं पार्क निर्माण का भूमि-पूजन करेंगे। कायाकल्प अभियान अंतर्गत रेस्ट हाउस रोड से पुराना बाजार पहुँच मार्ग एवं बकतरा से अकोला तक सीसी रोड मजबूतीकरण कार्य का भूमि-पूजन करेंगे।

कायाकल्प अभियान में नगरीय निकाय के विभिन्न वार्ड में सी.सी. रोड मजबूतीकरण, अमृत 2.0 में जल-प्रदाय योजना के कार्य एवं गोवियन वॉल, रिटेनिंग वॉल, 132 के.वी. उप केंद्र शाहगंज की क्षमता वृद्धि, 33/11 केवी उप केंद्र परसवाड़ा तथा पशु चिकित्सालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.