मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारतीय नव वर्ष, गुड़ी पड़वा, चैती चांद और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएँ दी

Updated on 23-03-2023 05:26 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080, चैत्र नवरात्र और गुड़ी पड़वा के पावन पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश दिया कि देवी माँ से यही प्रार्थना है कि नव संवत्सर सबके लिए मंगलमय हो, सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि तथा जीवन में खुशहाली आए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नवरात्रि में पूरा प्रदेश माँ की भक्ति में लगा है। यह सच्ची उपासना का पर्व है। हमने बेटी, बहन और माँ को शक्ति-देवी माना है। यह हमारे देश का मूल है। माँ, बहन-बेटी के सशक्तिकरण के बिना समाज और देश सशक्त नहीं हो सकता। इनके राजनैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का अभियान प्रदेश में लगातार जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के साथ आज उगादी भी है, नया वर्ष आरंभ हो रहा है। भारतीय नव वर्ष, गुड़ी पड़वा, चैती चांद और चैत्र नवरात्रि की सभी को शुभकामनाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुड़ी पड़वा पर पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ मुख्यमंत्री निवास पर गुड़ी स्थापित की। यह गुड़ी शुभ प्रतीक और विजय पताका के रूप में होती है। गुड़ी पड़वा के दिन घर के द्वार पर गुड़ी स्थापित करने की परम्परा है। महाराष्ट्र में इसका अधिक प्रचलन है। भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में गुड़ी पड़वा से शुभ कार्यों का आरंभ होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.