बच्चों को पुराने समय पर ही जाना होगा स्कूल

Updated on 17-12-2022 10:43 PM
स्कूल शिक्षा विभाग उन जिलों के कलेक्टरों द्वारा जारी आदेश निरस्त करेगा जिन जिलों में ठंड के चलते कलेक्टरों ने अपने स्तर पर विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 7.30 बजे से बढ़ाकर 8.30 बजे करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश सभी तरह के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के लिए लागू किया गया है। विभाग की प्रमुख सचिव ने इस पर नाराजगी जताई है और कलेक्टरों के आदेश निरस्तगी को लेकर शासन स्तर पर नए आदेश जारी करने को कहा है।

सरकार जल्द जारी करेगी आदेश

मंत्रालय सूत्रों के अनुसार राज्य शासन ने तय किया है कि ठंड के महीनों में जब तापमान 5 डिग्री या उससे नीचे तक पहुंच जाए तब ही कलेक्टर स्कूलों के समय में बदलाव कर सकते हैं। इसी तरह गर्मी के महीनों को लेकर भी यह तय किया गया है कि जब पारा 42 डिग्री के पार हो जाए तो स्कूल का समय बदला जा सकता है और ऐसी स्थिति में कलेक्टर अपने जिले में स्कूलों को निर्देश जारी कर सकते हैं।

बताया जाता है कि शासन यह आदेश भी जारी करने वाला है कि जब स्कूलों का समय बदला जाएगा तो उस स्थिति में भी स्कूल संचालित होने का कुल टाइमिंग कम नहीं किया जाएगा। यानी अगर ज्यादा ठंड पड़ने से स्कूल का समय एक घंटे आगे बढ़ाना पड़ा तो स्कूल का संचालन पूर्व की अवधि से एक घंटे बाद तक रहेगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ठंड के तेज प्रकोप के चलते भोपाल, इंदौर, रीवा, सतना समेत आधा दर्जन से अधिक जिलों के कलेक्टरों ने अपने स्तर पर आदेश जारी कर सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान और मान्यता प्राप्त अन्य स्कूलों के संचालन का समय 8.30 बजे कर दिया है। अब इन कलेक्टरों को आदेश को लेकर ही स्कूल शिक्षा विभाग नए निर्देश जारी करने वाला है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी बदला गया है।

शासकीय स्कूलों पर करेंगे फोकस

विभाग के अपर सचिव पीके सिंह के अनुसार स्कूलों के टाइमिंग को लेकर जल्द ही आदेश जारी करेंगे। इसमें यह भी फोकस किया जाएगा कि आदेश सरकारी स्कूलों को लेकर जारी होंगे। हालांकि अभी इसको लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डिस्कसन करना है, इसके बाद निर्देश जारी किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.