मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर नमन किया

Updated on 24-01-2023 05:08 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडीसा के कटक में हुआ था। अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया 'जय हिंद' का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बना। महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने "तुम मुझे खून दो। मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा देकर प्रत्येक भारतीय के हृदय में स्तवंत्रता के लिए एक नई ज्वाला प्रज्ज्वलित की।

देशवासी उन्हें नेताजी के नाम से सम्बोधित करते हैं। नेताजी ने 5 जुलाई 1943 को सिंगापुर के टाउन हाल के सामने 'सुप्रीम कमाण्डर' के रूप में आजाद हिन्द फौज को “दिल्ली चलो” का नारा दिया और ब्रिटिश एवं कामनवेल्थ सेना से बर्मा सहित इंफाल और कोहिमा में एक साथ जम कर मोर्चा लिया। नेताजी ने 21 अक्टूबर 1943 को आज़ाद हिन्द फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार बनायी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.