मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बरगद, जामुन और इमली के पौधे लगाए

Updated on 12-02-2023 07:58 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, जामुन और इमली के पौधे लगाए। कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकली अशोकनगर की सुश्री मुस्कान रघुवंशी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी मौजूद रहे। सुश्री मुस्कान ने कश्मीर स्थित सीआरपीएफ के सिंदरा केम्प से साइकिल यात्रा आरंभ की है। उनका 25 दिन में कन्याकुमारी तक की यात्रा पूर्ण करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ इंदौर की पत्रकार सुश्री ऋतु साहू ने अपनी सात वर्षीय भतीजी कु. दक्षिता साहू के जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। कु. दक्षिता ने पौध-रोपण, नारी शक्ति को समर्पित करते हुए "या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता" श्लोक का वाचन किया। पत्रकार श्री हरिओम पस्तोर ने अपने जन्म-दिवस पर तथा श्री अमरजीत झा और श्रीमती अल्पना झा ने विवाह वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया।

सुश्री मुस्कान के साथ परिजन श्रीमती ममता रघुवंशी, सर्व श्री राजकुमार रघुवंशी, चंद्रशेखर रघुवंशी, तनुज और विक्कू ने भी पौध-रोपण किया। सुश्री ऋतु साहू के साथ उनकी माता श्रीमती गुड्डी साहू तथा श्री प्रकाश साहू व श्रीमती शर्मिला साहू ने पौधे लगाए। पत्रकार श्री हरिओम पस्तोर के साथ श्री राकेश नारायण तथा श्री मनोज जैन, सर्वश्री स्पर्श जैन, आयुष जैन, मनु जैन, सुश्री सीमा व सानवी जैन ने पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पत्रकार श्री धमेन्द्र पैगवार, सामाजिक कार्यकर्ता श्री गोपाल पैगवार, सिद्धार्थ पैगवार, विक्रांत पैगवार भी पौध-रोपण में शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.