सीएम शिवराज ने पंचकर्म सुपर स्पेशलिटी एवं वेलनेस केंद्र का शुभारंभ किया, दुनिया में बज रहा आयुर्वेद का डंका

Updated on 06-12-2022 09:26 PM
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचकर्म सुपर स्पेशलिटी एवं वेलनेस केंद्र तथा रजत जयंती आॅडिटोरियम भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोविड के बाद आयुर्वेद का डंका अब दुनिया में बज रहा है। जिस समय कोरोना महामारी का दौर था तब तो सबको एक ही रास्ता दिखा आयुर्वेद और योग का। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि भारत एक महान राष्ट्र है। हमारे यहां कहा गया पहला सुख निरोगी काया। आयुर्वेद की दवा खाने में मजा आता था। एलोपैथी की अपनी उपयोगिता है। एक बार अगर आप फुल चेक अप करवा लो, हर डॉक्टर एक अलग ओपिनियन देता है। आयुर्वेद संपूर्ण विद्या है। आयुर्वेद मूल कारण जान कर उसका निवारण करता है।

मैं तो कोविड में सीएम बना 23 को और 24 को लॉकडाउन लग गया। तो हमने सोचा चलो काढ़ा बनवाओ, वही बांटा घरों में। आयुर्वेद ऐसी विद्या है जिसको लोग कल अपनायेंगे। हमने सोचा है अस्पताल में जाए तो सिर्फ एलोपैथी क्यों। व्यवस्था कर रहे हैं कि अब कोई अस्पताल में जाए तो आयुर्वेद का डॉक्टर भी मिले।

धीरे-धीरे आयुर्वेद में रिसर्च खत्म हो गया और रोज नये शोध होते रहे तो आयुर्वेद आगे बढ़ेगा। जो संसाधन चाहिए वो आपको देंगे। मैं 18 घंटे काम करता हूं उसका कारण योग ही है। वेलनेस सेंटर ठीक है नाम रख दिया, पर अब हिन्दी में भी नाम रखो। अंग्रेजी का क्रेज हो गया कि बेचारा टूटी फूटी बोलता रहता है। अंग्रेजी प्रतिभा को मार रही है। हमने तय किया आयुर्वेद की पढ़ाई हिंदी में होगी।

700 से लेकर 4900 रुपए तक किराया

पंचकर्म सुपर स्पेशलिटी एवं वैलनेस सेंटर में मरीजों के लिए 200 बिस्तर की सुविधा है. यहां पर करीब 50 अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विस्तर भी बनाए गए हैं. यहां कमरों का किराया 700 से लेकर 4900 रुपए तक रखा गया है. पंचकर्म की सुविधाओं को लेने के इच्छुक लोग अलग-अलग दरों पर कमरा बुक कर सकते हैं. ऐसा भी नहीं है कि कोई भी जाकर पंचकर्म की सुविधा का लाभ ले सकेगा सबसे पहले मरीज को यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा उसके बाद नाड़ी वैद्य विशेषज्ञ उसकी जांच करेंगे अगर जरूरत होगी तभी पंचकर्म और मैंने सेंटर में भर्ती किया जाएगा.

आयुष विभाग और एमपी टूरिज्म डिपार्टमेंट इस यूनिट का संचालन करेगा. क्वालिटी फूड और अच्छी हाउसकीपिंग हो सके, इसके लिए पर्यटन विभाग काम संभालेगा. पंचकर्म यूनिट का मैनेजमेंट आयुर्वेदिक कॉलेज के जिम्मे रहेगा. इस सेंटर में पंचकर्म के लिए आॅनलाइन पोर्टल से भी लोग अपनी पसंद के रूम और सुईट बुक करा सकेंगे. सुपर डीलक्स रूम से लोग सीधे कलियासोत डैम के नजारे भी देख सकेंगे.

वेलनेस का नाम हिन्दी और संस्कृत में अब रखो।इस साल बजट में भांजों के छात्रावास का बजट स्वीकृत किया जाएगा। रिसर्च शोध करेंगे तो हम आयुर्वेद में। आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के बारे में भी विचार करेंगे। कमलनाथ के हिंदुत्व की चुनौती को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि यह सवाल बिलकुल जवाब देने के लायक नहीं है। मैं आनंद के साथ कहता हूं कि गुजरात चुनाव में बीजेपी सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाली है। पीएम मोदी सभी जन जन के मन में बसे हैं और श्रद्धा का केन्द्र भी है।

राहुल गांधी पर सीएम शिवराज ने बड़ा हमला बोला। कहा कि राहुल बाबा गए और आए, पदयात्रा छोड़ के भी गए, तो भी कोई फायदा होते हुए नजर नहीं आ रहा है। अपने डे टू डे एक्शन को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि कोई स्टाइल चेंज नहीं हुआ है। कोरोना के कारण दो साल कहीं बाहर नहीं जा पाए तो अब निकल रहे हैं। जो लोग बेहतर काम कर रहे हैं उन्हें पुरस्कृत भी किया जा रहा है। और अगर कहीं कोई गड़बड़ी कर रहा है तो उस पर कार्रवाई भी जरूरी है।

हमने मध्यप्रदेश की धरती पर तय किया है कि मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में होगी, आयुर्वेद में तो होगी ही होगी। बेटियों ने छात्रावास की मांग की थी वो बन गया है, इस बार भांजों के लिए भी छात्रावास के लिए बजट में आवंटित कर दिया जाएगा। हम आयुर्वेद विश्वविद्यालय के बारे में भी गंभीरता से विचार करें। मध्यप्रदेश सरकार आयुर्वेद को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पंचकर्म आयुर्वेद का ही अंग है, यह व्यक्ति को पूरी तरह से स्वास्थ्य करेंगें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.