US उद्योगपतियों से CM शिवराज ने वीडियो क्रांफ्रेंसिंग कर कहा MP निवेश के लिए सबसे उत्तम

Updated on 07-12-2022 09:26 PM
मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास कार्यालय से भोर में ही वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के जरिए अहम बैठकें करते रहते हैं। इसी सिलसिले में बुधवार सुबह 6.30 बजे निवास कार्यालय से अमेरिका के उद्योगपतियों व फ्रेंड्स ऑफ एमपी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं के संबंध में वर्चुअली संवाद किया।

इस संवाद के दौरान उन्‍होंने इन उद्योगपतियों को अगले माह इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट तथा प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। इस वीसी में जितेंद्र मुछाल, राकेश भार्गव, पुनीत सिंघल, आबिद नीमचवाला, अमित भंडारी, सुनील नायक, सुधीर पारिख, हेमा समेत फ्रेंड्स आफ एमपी के सदस्य और निवेशक उपस्थित रहे।

निवेश के लिए दिया आमंत्रण

हम मध्यप्रदेश में ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगा रहे हैं। फार्मा सेक्टर में मध्यप्रदेश ने बहुत बेहतर काम किया है और लगातार इस सेक्टर पर हम फोकस कर रहे हैं। मध्यप्रदेश शांति का टापू है। पहले चंबल में जहां डाकू थे, वहीं अब हम वहां अटल प्रोग्रेस-वे बना रहे हैं। आप सभी निवेशक मित्रों का मध्यप्रदेश में बहुत-बहुत स्वागत है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आप आएं। स्वागत है।

निवेश के लिए जो चीजें चाहिए, वो सारी मध्यप्रदेश में हैं। हमारे पास डेढ़ लाख हेक्टेयर का लैंड बैंक है। जमीन की कोई कमी नहीं है। मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट है, लेपर्ड स्टेट है और अब हम चीता स्टेट भी हो गए हैं। मध्यप्रदेश में रेडिमेड गारमेंट्स के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में अनेक कंपनियां यहां काम कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.