कोचिंग टीचर ने छात्रा से रेप का प्रयास किया:हाथ में काटकर भागी; फिर फोन पर बोला- मुझसे गलती हो गई, माफ कर दे

Updated on 15-12-2022 05:11 PM

मुरैना में कोचिंग टीचर ने 12वीं की छात्रा से रेप करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए छात्रा ने टीचर के हाथ में दांत से काट खाया, इसके बाद कमरे का दरवाजा खोलकर भाग निकली। अब टीचर छात्रा से फोन पर माफी मांग रहा है। इसका ऑडियो सामने आया है। छात्रा और उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

मामला मुरैना के जौरा का है। पीड़ित 17 साल की छात्रा कोचिंग टीचर से फिजिक्स पढ़ने जाया करती थी। छात्रा का कहना है कि वह तीन दिन तक कोचिंग नहीं गई थी, इसलिए सर ने उसे संडे के दिन कोर्स कवर कराने का कहकर बुलाया था।

छात्रा से ही जानते हैं...

तीन दिन बाद शनिवार को मैं कोचिंग गई थी। सर से कहा कि तीन दिन तक नहीं आई हूं, इसलिए मेरा कोर्स कवर करा दीजिए। सर ने कहा कि संडे को दोपहर 1 बजे आ जाना। मैं संडे को दोपहर 1 बजे कोचिंग पहुंची। सर ने कहा- बेटा तुम हमारे घर पर चलो, मेरा मन नहीं लग रहा है। मैंने पूछा क्यों? सर बोले- मुझे घर पर कुछ काम है, मैं काम करता रहूंगा, तुम पढ़ती रहना।

मैंने कहा कि मैं वहां पर नहीं जा सकती। फिर सर बोले कि ठीक है यहीं पढ़ो। जब 1 घंटा हो गया और मैं जाने को हुई तो सर ने एकदम से कोचिंग के कमरे का गेट बंद कर दिया। मुझे पीछे से पकड़ लिया और अपनी ओर खींचने लगा। मैंने सर का मुंह पकड़ लिया और उसके हाथ में दांत से काट लिया। इसके बाद उसे धक्का देकर गेट खोलकर घर भाग गई। घर पर जाकर अपने भाई को पूरी घटना बताई।

सर : हेलो...

छात्रा: बोलो...

सर : कह रहा हूं कि सॉरी माफ कर दो, मुझसे गलती हो गई।

छात्रा : ...तो सर एक बात बताओ, तुमने गलती कैसे की?

सर : बेटा प्लीज माफ कर दे, यह बात चार आदमियों के बीच मत पहुंचाना। न घर पर, न भैया को। तेरे सामने मैं तेरे हाथ जोड़ रहा हूं, पैर पकड़ रहा हूं, आज के बाद तेरे को कुछ नहीं कहूंगा, न टच करूंगा।

छात्रा : सर, मैं आपसे पहले बोलती थी कि सर, मुझसे कुछ मत कहा करो, मुझे टच मत किया करो। आपकी वाइफ है, आप उनसे प्यार कीजिए। आप मुझसे क्यों बात करते हैं? मैंने आपको वॉर्न किया था न...

सर : बेटा मैंने आपको भी वॉर्न किया था। तीन बार कहा था कि मेरे यहां अकेले में मत आया कर, मेरा दिमाग खराब होता है। तुझसे कहा था न, शायद तुम्हें ध्यान हो...।

छात्रा: अकेले, आप कसम खाओ कि आपने ऐसा बोला था...।

सर : मैंने तुझसे एक बार बोला था, तू याद कर, तभी बोला था शुरुआत में, मैंने इसी चक्कर में बोला था।

छात्रा : मुझे नहीं पता, आपने कब बोला था?

सर : चार-पांच दिन पहले बोला था। देख भैया तक बात पहुंच गई, मेरे घर तक आ गई। बस मिसेज तक जाते-जाते रह गई। मेरे पापा तक तो आ गई है। यह भी तुझे बता दूं, मैं...।

छात्रा : ...तो सर, यह तो गलती है न?

सर : मुझसे गलती हो गई, तू मुझे माफ तो कर सकती है?
​​छात्रा: पता नहीं...

सर : ठीक है, तो भैया-फैया से बात कर, कह दे कि कोई बात नहीं है। भैया से फोन करके बोल देना कि कोई मैटर नहीं है। सभी को पता लग गया है, मेरी स्थिति खराब है। दो, तीन दिन से कोचिंग नहीं पढ़ा पा रहा हूं। इस घटना के बाद मैं खुद को गाली दे रहा हूं। इतनी बड़ी गलती हो कैसे गई, मुझसे। समझ गई क्या बेटा? ठीक है, उनसे कह देगी। जो भी हुआ, उसके लिए माफ करना। न तुझसे कुछ बोलूंगा, न किसी और से बोलूंगा। ठीक है।
​​​​​​छात्रा : हां।

सर : दोस्त के पापा से कह देना कि बात उन तक ही रहे, किसी से कहें नहीं।

SDOP ने आज बुलाया
छात्रा अपने पिता और भाई के साथ जब जौरा थाने पहुंची तो उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। उसके बाद मामला एसडीओपी ऋतु कैबरे तक पहुंचा तो उन्होंने छात्रा को गुरुवार को अपने पास बयान लेने के लिए बुलाया है तथा रिपोर्ट लिखे जाने का आश्वासन दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.