रीवा, बालाघाट-छिंदवाड़ा में कोल्ड-वेव चलेगी; पारा 2 डिग्री लुढ़केगा

Updated on 15-02-2023 07:08 PM

उत्तरी भारत में बर्फबारी होने से मध्यप्रदेश में भी अगले दो दिन हल्की सर्दी रहेगी। कुछ इलाकों में पारा 3 से 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है, जबकि बाकी शहरों में 2 डिग्री तक की गिरावट होगी। बुधवार को रीवा, बालाघाट और छिंदवाड़ा में कोल्ड वेव, यानि शीतलहर चलने के आसार है। 14 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल सकती है। जिससे ठिठुरन बढ़ जाएगी।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार को रीवा और बालाघाट में शीतलहर का असर रहा, मलांजखंड (बालाघाट) में रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। बुधवार को भी मौसम सर्द रहेगा।

अभी इतनी सर्द हैं रातें
मौसम विभाग के अनुसार, मलांजखंड में तापमान 5.5 डिग्री, रीवा में 6, उमरिया में 6.4, पचमढ़ी में 6.6 डिग्री पहुंच गया है। इसके अलावा बैतूल, भोपाल, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, राजगढ़, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, रीवा, नौगांव, सतना में भी तापमान 10 डिग्री से कम है। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार की रात में भी पारा 10 डिग्री के नीचे ही रहने का अनुमान है।

दिन में भी पारे में गिरावट
रात के साथ दिन के पारे में भी गिरावट हुई है। नरसिंहपुर, खजुराहो, सतना, रीवा, मालंजखंड में पारा 25 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। वहीं, भोपाल, दतिया, ग्वालियर, रायसेन, इंदौर, सागर, उमरिया आदि शहरों में भी दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

फरवरी के दूसरे पखवाड़े में गर्मी शुरू
पिछले 10 साल में भोपाल में फरवरी में 2016, 2018, 2019 और 2021 में खूब गर्मी पड़ी। यहां फरवरी के दूसरे पखवाड़े के बाद से ही हल्की गर्मी की शुरुआत होती है। महीने का आखिरी हफ्ता सबसे ज्यादा तपता है। ट्रेंड के मुताबिक महीनेभर में दिन का सबसे ज्यादा तापमान आखिरी हफ्ते में ही रिकॉर्ड किया गया है। इस साल 10 फरवरी को पारा 33 डिग्री के पार पहुंच गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.