खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का रंगारंग शुभारंभ 30 जनवरी को

Updated on 30-01-2023 05:18 PM

हिंदुस्तान के दिल मध्यप्रदेश की मेजबानी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का शानदार आगाज 30 जनवरी से होने जा रहा है। सोमवार को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शाम 7 बजे केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रामाणिक और प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभारंभ किया जायेगा। इस समारोह में ओडिशा के इलेक्ट्रानिक्स, आईटी, स्पोर्ट्स एवं यूथ वेलफेयर मंत्री श्री तुषारकांति बेहरा और अरूणाचल प्रदेश के खेल मंत्री श्री मामा नटुंग शामिल होंगे।

पहली बार मध्यप्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह की भव्य तैयारी की गई है। टी.टी. नगर स्टेडियम के मुख्य ग्राउंड पर लगभग 100 मीटर लंबा स्टेज बनाया गया है, जिसमें मध्यप्रदेश की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को दर्शाया गया है। इसमें नर्मदा घाट, खजुराहो मंदिर, भीम-बेटका, श्री महाकाल महालोक, साँची स्तूप, ओरछा के मंदिर, भेड़ाघाट और ग्वालियर फोर्ट बनाया गया है। उद्घाटन समारोह में प्रख्यात टीवी स्टार जय भानुशाली एंकरिंग करेंगे। समारोह में मशहूर गायक शान, जिन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम सॉन्ग को आवाज दी है, अपनी प्रस्तुति देंगे। गायिका नीति मोहन नर्मदा अष्टक की प्रस्तुति देंगी। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध ड्रम्स शिवामणि और ग्रुप द्वारा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की प्रस्तुति 100 लोक कलाकारों के दल द्वारा दी जायेगी। इसके अतिरिक्त अभिलिप्सा पांडा द्वारा 'हर हर शंभु' और नटराज डांस ग्रुप की प्रस्तुति, प्रिंस डांस ग्रुप द्वारा जी-20 की "वसुधैव कुटुम्बकम" पर शानदार डांस प्रस्तुति होगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के शुभारंभ कार्यक्रम में लेजर शो, आतिशबाजी की रंगारंग प्रस्तुति भोपाल वासियों को देखने मिलेगी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के मेजबान मध्यप्रदेश पर इस बार सभी की नजरें होंगी। पिछली बार हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुए खेलो इंडिया गेम्स में मध्यप्रदेश ने 12 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक के साथ कुल 38 पदक लेकर 8वाँ स्थान प्राप्त किया था, जिसमें अधिकांश पदक अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते थे। मध्यप्रदेश इस बार खेलो इंडिया के सभी 27 खेल में भागीदारी कर रहा है। सभी खेलों के 470 सदस्यीय दल में अकादमी के 146 खिलाड़ी इस बार शामिल हैं।

शूटिंग और वॉटर स्पोर्ट्स से उम्मीद ज्यादा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भोपाल में एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग, शूटिंग, क्याकिंग-कैनोइंग, रोइंग, वॉलीबाल, जूडो और तैराकी के मुकाबले होना है। शूटिंग और वॉटर स्पोर्ट्स के लिए भोपाल सबसे बेहतर है। इन दोनों खेलों में अकादमी के खिलाड़ी भी लगातार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। मार्शल आर्ट अकादमी के बॉक्सिंग, फेंसिंग, जूडो के खिलाड़ियों से भी बेहतर संभावनाएँ हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.