वाणिज्यिक कर विभाग ने मारा 29 कॉटन व्यवसायियों के यहाँ छापा

Updated on 12-03-2023 04:35 PM

वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा कर अपवंचन में संलग्न 6 जिलों के 29 कॉटन व्यवसायियों के 47 प्रतिष्ठानों और निवासों पर एक साथ छापे की कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में मौके पर ही 10 फर्मों द्वारा प्राथमिक रूप से कर अपवंचन स्वीकार करते हुए 3 करोड़ 21 लाख रूपये जमा कराये गये। शेष 19 फर्मों में जप्त दस्तावेजों की स्क्रूटनी की जा रही है। स्क्रूटनी के बाद और अधिक टैक्स जमा होने की संभावना है।

विभाग ने कॉटन व्यवसाइयों द्वारा वास्तविक टर्नओवर से अधिक टर्नओवर दिखाने, अपनी ही सहयोगी फर्मों को बिना माल सप्लाई के बिलिंग करना, फर्जी बिल-बिल्टियों से व्यापार करना, फर्जी इनवॉइसिंग, सर्कुलर ट्रेडिंग करने और सामान्य कॉटन को ऑर्गेनिक कॉटन के रूप में दिखाने आदि की शिकायत प्राप्त होने पर यह कार्यवाही की। शिकायतों का परीक्षण टैक्स रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (TRAW) परिक्षेत्र इन्दौर-2 से कराया गया।

कॉटन एक्सपोर्ट और रिफण्ड की भी जाँच

कॉटन व्यवसायियों द्वारा दी गई कॉटन का एक्सपोर्ट किये जाने संबंधी जानकारियों की वास्तविकता के लिये कस्टम हाउस एजेंट एवं कस्टम वेयर हाउस से सत्यापन किया जा रहा है। इसी तरह कॉटन व्यवसायियों द्वारा कॉटन का निर्यात दर्शा कर आईसगेट से रिफण्ड प्राप्त किए गए जाने का भी आईसगेट/कस्टम से जानकारी प्राप्त कर सत्यापन किया जा रहा है।

ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन संबंधी जाँच

वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा ऑर्गेनिक कॉटन के निर्यात के संबंध में टेस्टिंग एजेंसी एवं सर्टिफिकेशन एजेंसियों से व्यवसायियों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज एवं जारी ट्रांजेक्शन सर्टिफिकेट, स्कोप सर्टिफिकेट या अन्य कोई सत्यापन/प्रमाणन दस्तावेज संबंधी जानकारी प्राप्त करने की कार्यवाही भी की जा रही है।

इन व्यवसायियों के यहाँ हुई छापे की कार्यवाही

(1) इन्दौर की मेसर्स बाफना जीनिंग प्रा. लिमिटेड, मेसर्स डिलाईट लाईफलाईक प्रोडक्ट्स, प्रा. लिमिटेड, मेसर्स पवन फाइबर्स प्रा. लिमिटेड, मेसर्स महिमा कोटेक्स प्रा. लिमिटेड, मेसर्स बायो स्पन प्रा. लिमिटेड, मेसर्स महिमा प्योर स्पन, मेसर्स अशोक फाईन स्पन, मेसर्स महिमा फाइबर्स प्रा. लिमिटेड, मेसर्स गोमतेश फाईन यार्न, मेसर्स महिमा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, मेसर्स दास एग्रो एक्सपोर्ट, मेसर्स धाकड़ फाउंडेशन, मेसर्स झम्ब ट्रेडिंग कंपनी, मेसर्स ओसिस स्प्रिट प्रा. लिमिटेड, मेसर्स महावीर बायोटेक प्रा. लिमिटेड, मेसर्स महावीर उद्योग, मेसर्स प्योरबिन एक्सपोर्ट, प्रा. लिमिटेड, मेसर्स पूजा फाइबर्स, प्रा. लिमिटेड, मेसर्स बायो स्पीनिंग, प्रा. लिमिटेड, मेसर्स डिलाईट इनोवेशन प्रा. लिमिटेड और मेसर्स सार एग्रो।

(2) धार जिले की मेसर्स गोमतेश जीनिंग एंड प्रेसिंग प्रा. लिमिटेड मनावर, मेसर्स किरन उद्योग।

(3) बड़वानी जिले की मेसर्स एकाग्र कॉटन कॉर्पोरेशन, सेंधवा।

(4) बुरहानपुर जिले की मेसर्स एन.आर., मेसर्स बालाजी कॉटन कम्पनी, मेसर्स लक्ष्मी कॉट फाइबर, मेसर्स सी.के. कॉटस्पिन प्रा. लिमिटेड, मेसर्स दीया एग्रोटेक प्रा. लिमिटेड पर छापे की कार्यवाही की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.