विकास यात्रा से सरकार की योजनाओं का आमजन को मिल रहा है लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

Updated on 13-02-2023 05:34 PM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर  में विकास यात्रा के 8वें दिन यात्रा का शुभारंभ वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई समाधि  पर श्रद्धा सुमन अर्पित  कर किया। उन्होंने  कहा कि आमजन को विकास यात्रा का लाभ मिल रहा है। पिछले दिनों निकाली गई विकास यात्रा के दौरान सीवर, साफ सफाई व विद्युत की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण हुआ।  सडक और  नाली निर्माण  के भूमि-पूजन होने से इनका लाभ आने वाले दिनों में मिलेगा। यात्रा आमजन के भविष्य को संवारने वाली यात्रा साबित हो रही है। मंत्री श्री तोमर वार्ड 32 में 2 करोड 64 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया। 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विकास यात्रा के दौरान रानी लक्ष्मी बाई कॉलोनी गंगा दास की बड़ी शाला में संत समाज का सम्मान कर उनके साथ भजन भी गाये।  साथ ही उन्होंने कॉलोनी में निवासरत सफाई दूत के नाम से जाने वाले श्री आर.जी. ठकेले द्वारा स्वच्छता के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए उनका सम्मान शॉल-श्रीफल देकर किया। साथ ही सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा से सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से वंचित रहे लोगों को योजनाओं से जोडने का यह महत्वपूर्ण अभियान है। यात्रा के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र वितरण तथा स्कूलों और कोचिंग सेंटर में पहुँच कर शिक्षकों का सम्मान भी किया।   


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.