पिछले साल के मुकाबले आधे किसानों ने ही करवाया पंजीयन, प्रदेश में धार आठवें स्थान पर

Updated on 24-02-2023 06:33 PM

समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए पंजीयन करवाने की प्रक्रिया शुरू हुए 15 दिन से अधिक समय बीत चुका हैं, किंतु इसके बावजूद किसानों की इस और रुचि नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा 28 फरवरी तक पंजीयन करवाने की तिथि नियत की हैं, ऐसे में महज पांच दिन अब पंजीयन के लिए शेष बचे है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार धार जिला किसानों के पंजीयन में प्रदेश में जरुर आठवे स्थान पर हैं, किंतु पिछले साल के आंकड़ों से तुलना की जाए तो गत वर्ष के मुकाबले अभी तक आधे ही किसानों ने पंजीयन करवाया है। अब पंजीयन की गति बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के माध्यम से सभी अनुविभागीय अधिकारियों को एक पत्र लिखा गया हैं, जिसमें एसडीएम को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ ग्रामों में डोंडी पिटवाकर किसानों को जागरूक करें। साथ ही ग्राम पंचायत, उचित मूल्य की दुकानों सहित पंजीयन केंद्र पर भी जानकारी साझा करें। इसके साथ ही गत वष पंजीकृत हुए किसानों को भी फोन कर सूचना दे।

दरअसल जिले में 2 लाख 98 हजार हेक्टेयर में गेहूं व 98 हजार हेक्टेयर में चना किसानों के द्वारा लगाया गया है। जिले में 109 किसान पंजीयन केंद्र बनाए गए है। साथ ही किसान स्वयं के मोबाइल से भी घर बैठे अपना पंजीयन कर सकता है। जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत व तहसील कार्यालय पर भी पंजीयन की सुविधा किसानों के लिए रखी गई हैं, इसको लेकर बकायदा कर्मचारियों सहित अधिकारियों को भी ट्रेनिंग दी गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी एसएन मिश्रा के बताया कि शासन के निर्देशानुसार किसानों के द्वारा पंजीयन करवाया जा रहा है। किसानों को असुविधा नहीं हो इसको लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

अब एसएमएस की प्रक्रिया को बंद करते हुए किसान अब सीधे केंद्र पर जाकर उपज बेच सकेंगे। उपज बेचने के लिए किसान पोर्टल पर उपार्जन केंद्र, तिथि और टाईम स्लॉट खुद चयन कर सकेंगे।

अधिकारी मिश्रा के अनुसार गत वर्ष 41 हजार 712 किसानों ने पंजीयन कराया था, इसमें से 7043 किसानों ने 10 मई तक शासन को 70 हजार मैट्रिक टन गेंहू बेचा था। इस साल भी इतनी ही उपज की आवक होने की संभावना को देखते हुए भंडारण की क्षमता को बढ़ाया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल पंजीयन 17 हजार 361 हुआ हैं, जिसमें गेंहू के लिए 16 हजार 592 व चने के लिए 1617 किसान पंजीयन करवा चुके है।

दिन में सर्वेर पर लोग, किसानों को सलाह

आपूर्ति अधिकारी मिश्रा के अनुसार रविवार को छोड़कर पूरे सप्ताह 24 घंटे किसानों के द्वारा पंजीयन करवाया जा सकता हैं, दोपहर के समय किसानों के केंद्रों पर पहुंचने से सॉफटवेयर पर लोड अधिक हो जाता हैं। ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही हैं, कि सुबह व शाम के समय भी अपने मोबाइल सहित समीप के केंद्र पर पहुंचकर भी पंजीयन करवा सकते है।

इस बार किसान अपनी पसंद से उपज बेचने के लिए केंद्र भी चुन सकेंगे। वहीं उपज बेचने के लिए एसएमएस की अनिवार्यता को भी समाप्त किया जा चुका है। अधिकारियों की मार्च माह के अंतिम सप्ताह में इस मर्तबा खरीदी शुरु होगी, इसको लेकर पंजीयन 28 फरवरी तक जारी रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.