इंदौर में 1 मार्च से होगा मुकाबला; प्रैक्टिस में भारतीय खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Updated on 27-02-2023 08:59 PM

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 मार्च से होने वाले टेस्ट मैच को लेकर इंदौरियों में जबरदस्त उत्साह है। इंदौर के होलकर स्टेडियम की क्षमता 27 हजार दर्शकों की है। मैच के 99 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं, बचे टिकट भी आने वाले दो दिनों में बिकने का अनुमान है।

टीम इंडिया मौजूदा टेस्ट सीरीज में 2-0 की निर्णायक बढ़त हासिल कर चुकी है। दोनों टीमें मैच के लिए इंदौर पहुंच चुकी हैं। रविवार को टीम इंडिया ने ग्राउंड पर प्रैक्टिस की। विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ी चिलचिलाती धूप में अपने विजय रथ को बरकरार रखने के लिए पसीना बहाते नजर आए। टीम के कोच राहुल द्रविड़ प्रैक्टिस सत्र में हिस्सा लेने के साथ ही मैदान पर पिच का जायजा लेते भी दिखे। ऑस्ट्रेलिया की टीम रविवार दोपहर को इंदौर पहुंची। सोमवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी प्रैक्टिस करेंगे।

इंडिया-बांग्लादेश मैच में बिके थे 16 हजार टिकट

एमपीसीए के रोहित पंडित ने बताया कि 2019 में इंडिया-बांग्लादेश के बीच हुए टेस्ट मैच में 16 हजार टिकट बिके थे, लेकिन इस बार मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ है, इसलिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। इंदौरियों में क्रिकेट मैच को लेकर हमेशा ही दीवानगी रहती है, चाहे टी-20, वनडे या टेस्ट मैच हो। यही वजह है कि इस बार मैच के 99 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं।

स्पिन के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया प्लेयर कर रहे संघर्ष

इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाजों में इंडिया के स्पिन अटैक का खौफ साफ नजर आ रहा है। वे स्पिनर्स के सामने फेल साबित हुए हैं। बीते दो टेस्ट मैच में इंडिया के स्पिन गेंदबाजों ने 42 विकेट अपने नाम किए हैं। इसमें 17 विकेट रवींद्र जडेजा, 14 विकेट रविचंद्रन अश्विन और 1 विकेट अक्षर पटेल ने लिया है। अब देखना ये होगा कि होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर स्पिन अटैक का सामना कैसे करते हैं।

यहां अश्विन और भी खतरनाक

ऑस्ट्रेलिया टीम के दिमाग में टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन का डर पहले से ही घर किए हुए हैं। अब तक हुए दो मैच में अश्विन 14 विकेट हासिल कर चुके हैं, लेकिन होलकर की पिच पर उनके आंकड़े और भी डराने वाले हैं। इस मैदान पर रविचंद्रन अश्विन ने 2 मैच की 4 इनिंग में 12.50 की औसत और 3.14 की बेजोड़ इकोनॉमी से 18 विकेट झटके हैं। उन्होंने इस मैदान पर 2 बार 5-5 विकेट जबकि एक बार 10 विकेट हासिल किए हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम ‘डुप्लीकेट’ अश्विन की ले चुकी है मदद

ऑस्ट्रेलिया टीम स्पिनर आर अश्विन से निपटने के लिए गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले 21 साल के महीश पीठिया की मदद ले चुकी है। महीश ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को सीरीज के पहले बेंगलुरु में ट्रेनिंग कैंप में नेट प्रैक्टिस करवाई है। महीश को आर अश्विन का ‘डुप्लीकेट’ कहा जा रहा है, क्योंकि वे अश्विन की तरह गेंदबाजी करते हैं। जिस तरह अश्विन की गेंद बाएं हाथ के बल्लेबाजों को काफी परेशान करती है, उसी तरह महीश की गेंद को भी बाएं हाथ के बल्लेबाज जल्दी पढ़ नहीं पाते हैं।

कोहली का बल्ला भी खूब चला है…

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में 2 टेस्ट की 3 पारियों में 76 की औसत से 228 रन बनाए हैं। एक अर्धशतक लगाया है। 211 रन की बड़ी पारी खेली है। मौजूदा भारतीय टीम की बात करें तो इस मैदान पर उनसे अधिक रन कोई नहीं बना सका है। चेतेश्वर पुजारा ने भी 196 रन बनाए हैं। एक शतक और एक अर्धशतक ठोका है। हालांकि, विराट कोहली का मौजूदा सीरीज की 3 पारियों में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। नागपुर में उन्होंने 12 जबकि दिल्ली में 44 और 20 रन बनाए। टेस्ट में वे 27 शतक जड़ चुके हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 हजार रन भी पूरे हो गए हैं।

लाल मिट्‌टी पर खेला जाएगा मैच

टीम इंडिया का इंदौर में रिकॉर्ड अच्छा है। यहां मैच लाल मिट्‌टी वाली पिच पर कराए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में होलकर स्टेडियम में स्पिन और बाउंस दोनों देखने को मिल सकता है। पिच को लेकर संजय जगदाले कह चुके हैं कि इंदौर में दो तरह के विकेट हैं। लाल मिट्‌टी और काली मिट्‌टी। काली मिट्‌टी के विकेट की तुलना में लाल मिट्‌टी के विकेट पर बाउंस ज्यादा होता है, विकेट तेज रहता है और बाद में जाकर स्पिन भी होता है। स्पिन तो काली मिट्‌टी पर भी होता है, लेकिन धीरे होता है, बॉल कम बाउंस होती है और बॉल बैट-पैड होकर कैरी कम होता है। लाल मिट्‌टी के विकेट पेस बॉलर को भी मदद करते हैं। बेट्समैन के लिए ही अच्छे होते हैं और चौथे-पांचवें दिन स्पिन भी होती है, जो कि एक टिपिकल अच्छे विकेट की साइन होती है।’

इंडिया ने मैच जीता तो बनेगा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीसरे मैच को टीम इंडिया जीत लेती है तो वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेगी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया WTC (आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। साल 2021 में भी टीम इंडिया ने डब्ल्यूटीसी के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। तब टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड की टीम सीरीज से बाहर हो चुकी है। WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच मुकाबला है। 7 जून को इंग्लैंड के द ओवल में टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच 1 मार्च से इंदौर में होगा। इस फैसले के बाद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट घबराहट में हैं। ऑस्ट्रेलिया के फॉक्स स्पोर्ट्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि धर्मशाला की पिच पेस बॉलर की मददगार मानी जाती है, लेकिन मैच शिफ्ट करके इंदौर कर दिया है। यहां भारतीय स्पिनर आर. अश्विन का रिकॉर्ड हर 12.5 बॉल पर एक विकेट लेने का रहा है। क्या वाकई इंदौर की पिच स्पिनर्स के लिए ही ज्यादा मददगार है.. इस पर क्या कहते हैं इंदौर के पेस बॉलर आवेश खान, ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर, अम्पायर नितिन मेनन और इस महीने खेले गए रणजी मैचों के रिकॉर्ड्स, जानिए सबकुछ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

पैट कमिंस नहीं खेलेंगे इंदौर टेस्ट:बीमार मां की देखभाल के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटे, स्मिथ संभालेंगे जिम्मेदारी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट पैट कमिंस नहीं खेलेंगे। उनकी जगह स्टीव स्मिथ को कमान सौंपी गई है। टेस्ट 1 मार्च से शुरू हो रहा है। कमिंस दूसरे टेस्ट में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। उनकी मां की तबीयत खराब है। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 4 टेस्ट मैच खेले जाने हैं। ऑस्ट्रेलिया 2 टेस्ट हार चुका है। अब ट्रॉफी भारत के पास ही रहेगी, क्योंकि वह पिछली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से जीता था। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.