सीवरेज निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्राथमिकता से पूरे करें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 07-02-2023 04:59 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सीवरेज निर्माण एवं मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएँ। कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। निर्माण कार्य के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगरीय विकास के कार्यों को सूची बना कर प्राथमिकता से पूरा किया जाए। विकास यात्रा में भी कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण कराया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रालय में मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के संचालक मंडल की 8वीं बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिये। नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यों को सूचीबद्ध कर उनकी जानकारी लोगों को भी दी जाए। साथ ही यह जानकारी दें कि अगले एक साल में उनके शहर में क्या कार्य होने वाले हैं। नगरीय विकास की योजनाओं को लक्ष्य निर्धारित कर पूरा किया जाये। केन्द्रीय बजट के अनुसार कार्यों को पूरा करने की जानकारी केन्द्र सरकार को भी भेज दी जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मिनी स्मार्ट सिटी के कॉन्सेप्ट को ध्यान में रख कर कार्य किया जाये। प्रदेश में विभिन्न मापदंडों के आधार पर मिनी स्मार्ट सिटी घोषित कराने की कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि सीएजी की टिप्पणियों को ध्यान में रख कर कार्य करें, जिससे भविष्य में कोई आडिट आपत्तियाँ नहीं आएँ। संविदा महिला कर्मचारियों को नियमानुसार प्रसूति अवकाश का लाभ दिया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय कर्मचारियों के लिए निर्माणाधीन बहुमंजिला भवनों को शीघ्रता से पूरा कर आवंटन की कार्यवाही शुरू की जाए। जितने भी आवास भवनों का निर्माण हो रहा है, उनमें हितग्राहियों के गृह प्रवेश कराने की कार्यवाही युद्ध स्तर पर हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.