कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने भरा नामांकन:रैली में बाला साहेब ठाकरे का फोटो लेकर चले शिवसेना कार्यकर्ता, आप के नेताओं ने लगाए नारे

Updated on 19-04-2024 01:39 PM

भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने आज एक बार फिर से नामांकन जमा किया है। इससे पहले सुबह उन्होंने कर्फ्यू वाली माता मंदिर में पूजन की। इसके बाद रैली के साथ नामांकन जमा करने कलेक्टोरेट पहुंचे। रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, दीपक जोशी समेत कई नेता भी मौजूद रहे। रैली में शिवसेना (उद्धव) और आप के कार्यकर्ता नारे लगाते हुए चल रहे थे। अरुण श्रीवास्तव डमी नामांकन 16 अप्रैल को ही भर चुके हैं।

शुक्रवार को ही नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। 12 अप्रैल से शुरू हुई प्रक्रिया में अब तक 15 उम्मीदवार नामांकन भर चुके हैं। वहीं, 40 फॉर्म बिके हैं।

अब तक के कैंडिडेट्स में अरुण सबसे अमीर
अब तक कुल 14 कैंडिडेट्स में से कांग्रेस के अरुण सबसे अमीर है। उनके पास करीब 14 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, दूसरे नंबर पर बीजेपी के आलोक शर्मा हैं। उनके पास 8 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति हैं। शर्मा गुरुवार को नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

4 कैंडिडेट 80 हजार के सिक्के लेकर पहुंचे
12 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब तक 4 कैंडिडेट 80 हजार रुपए के सिक्के लेकर पहुंचे हैं। अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी के मुदित चौरसिया 1, 2, 5, 10 और 20 रुपए के सिक्के थैलियों में लेकर पहुंचे थे। इससे पहले 12 अप्रैल को मुदित भटनागर 6 हजार के सिक्के लेकर पहुंचे थे। 15 अप्रैल को संजय सरोज समेत 2 कैंडिडेट 49 हजार के सिक्के लेकर आए थे, लेकिन सिक्के गिनने में समय लग गया था, इसलिए वे नामांकन जमा नहीं कर पाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.