ईवीएम-व्हीव्हीपीएटी को सुरक्षित रखने 53 ईवीएम वेयर हाउसों का निर्माण कार्य पूरा

Updated on 14-04-2023 07:13 PM

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश में ईवीएम एवं व्हीव्हीपीएटी को सुरक्षित रखने के लिए 51 जिलों में 53 ईवीएम वेयर हाउस का निर्माण किया गया है। इनका उपयोग भी ईवीएम-व्हीव्हीपीएटी के संधारण के लिए किया जा रहा है। भोपाल एवं इंदौर जिले में दो-दो वेयर हाउस बनाए गए हैं। नवीन निवाड़ी जिले की मशीनें टीकमगढ़ जिले के वेयर हाउस में पृथक से संधारित की गई है। वेयर हाउस का निर्माण कार्य पीआईयू द्वारा 220 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है।

सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता इंतजाम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश में बनाए गए सभी 53 वेयर हाउसों में सुरक्षा के पुख्ता इंजताम किए गए हैं। आयोग के निर्देशानुसार सभी वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही 7 दिन 24 घंटे सेक्शन आर्म्स गार्ड की तैनाती की गई है। इसके अलावा वेयर हाउस का निरीक्षण करने आए हर एक व्यक्ति का विवरण लॉग बुक में दर्ज किया जाता है। सुरक्षा दल के ड्यूटी की लॉगबुक भी पृथक से संधारित की जाती है।

खोलने एवं बंद करने से पहले कराई जाती है वीडियोग्राफी

वेयर हाउस को खोलने संबंधी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों को पूर्व से लिखित रूप में उपस्थित होने की सूचना दी जाती है। ईवीएम वेयर हाउस को खोलने एंव बंद कर सील करने की वीडियोग्राफी कराई जाती है। साथ ही हर माह कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भी निरीक्षण किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.