सीएम राइज स्कूल का निर्माण कार्य तेज गति से हो : जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री सिंह

Updated on 28-02-2023 05:17 PM

जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा है कि जनजातीय कार्य विभाग के अधीन निर्मित हो रहे सभी सीएम राईज स्कूलों का कार्य तेज गति से किया जाये। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे जिलेवार सीएम राईज स्कूल निर्माण कार्यों की समीक्षा भी करेंगी। साथ ही संबंधित निर्माण एजेन्सी के साथ बैठक भी ली जायेगी।

मंत्री सुश्री मीना सिंह ने मंत्रालय में मध्यप्रदेश स्पेशल एंड रेसीडेंसियल एकेडमिक सोसायटी (एमपीसरस) के संचालक मंडल की बैठक में यह निर्देश दिये। प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य डॉ. पल्लवी जैन गोविल, आयुक्त श्री संजीव सिंह, अपर आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी एवं संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री एस. धनराजू आदि उपस्थित रहे।

मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि गेस्ट फेकल्टी का मानदेय ऐसा हो कि वे प्रोत्साहित होकर अध्यापन कार्य करें। बैठक में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रदाय किये जाने वाली सुविधाएँ जवाहर नवोदय विद्यालय के समान किये जाने, ईएमआरएस में रिक्त शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर प्रतिनियुक्ति, अतिथि/आउट-सोर्स पर लिये जाने, ईएमआरएस में बेहतर वित्तीय प्रबंधन एवं मॉनिटरिंग के लिए डिजि-एफ.एम.एस. पोर्टल व्यवस्था आगामी सत्र से लागू किए जाने तथा ईएमआरएस, कन्या शिक्षा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए शैक्षणिक/वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु कुल राशि 375 करोड़ रूपए की वार्षिक कार्य-योजना/बजट की स्वीकृति प्रदान की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.