विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग आवश्यक

Updated on 06-04-2023 05:34 PM

प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्री फैज अहमद किदवई ने कहा विभागीय योजनाओं एवं दायित्वों के सफल क्रियान्वयन के लिए सतत मॉनिटरिंग करें। यह बात श्री किदवई ने संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान की।

19 दिव्यांगजनों को मिला सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ

मध्यप्रदेश में प्रतिभाशाली दिव्यांगजनों को सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलता है। यह लाभ संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इन्दौर द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा में विभिन्न स्तरों पर सफल होने वाले दिव्यांग प्रतिभागियों को प्राप्त होता है। इसमें प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर रूपये 20,000, मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर रूपये 30,000 एवं अंतिम चयन होने पर रूपये 20,000 राशि दी जाती है। अब तक 19 प्रतिभावान दिव्यांग प्रतिभागियों को लाभ मिला है।

वरिष्ठ जन कल्याणार्थ एल्डर लाइन हेल्पलाइन - 14567

मध्यप्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक हेल्पलाइन एल्डर लाइन - 14567 संचालित की जा रही है। हेल्प लाइन द्वारा वरिष्ठजनों से संबंधित जानकारी, सुझाव, भावनात्मक सहयोग, दुर्घटना, दुर्व्यवहार से बचाव के लिये जानकारी प्रदान की जाती है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 31,072 वरिष्ठजनों ने इसका उपयोग किया है। प्रमुख सचिव श्री किदवई ने इस हेल्पलाइन का नंबर सभी पेशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों तक प्रसारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न पेंशन, छात्रवृत्ति योजनाओं, नशामुक्ति केंद्रों सहित अन्य योजनाओं, कार्यक्रमों में तकनीकी सुगमता के साथ निगरानी की बात कही है। बैठक में आयुक्त डॉ. ई. रमेश कुमार, संयुक्त संचालक श्रीमती राजश्री राय, श्री मनोज तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.