राजधानी एक्सप्रेस में टिकट को लेकर हुआ विवाद-:दिल्ली पुलिस के जवानों का TTE से हुआ था झगड़ा, GRP में कराई FIR

Updated on 13-12-2022 05:10 PM

दिल्ली-बैंगलुरु राजधानाी एक्सप्रेस से किसी मामले में दिल्ली से हैदराबाद जा रहे दिल्ली पुलिस के जवानों का कोच के दो टीटीई से पुलिस वारंट को लेकर विवाद हो गया। पुलिस जवानों व टिकट संग्राहकों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि दिल्ली पुलिस के दोनों जवानों ने बीच में ही यात्रा छोड़ ग्वालियर स्टेशन पर उतरकर जीआरपी थाना पहुंचकर टीटीई के खिलाफ पुलिस वारंट फाड़ने व दोनों के साथ अभ्रदता करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी। जीआरपी ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी 33 वर्षीय अनुराग कुमार और अमरदीप यादव दिल्ली पुलिस में नौकरी करते है। बीते रोज पुलिस जवान अनुराग व उसका साथी किसी मामले में वारंट तामील कराने के लिए दिल्ली से हैदराबाद जाने के लिए 22692 अप दिल्ली-बैंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस में पुलिस वारंट के साथ सवार हुए थे। राजधानी एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात टीटीई सुलेमान व इम्तियाज कोच चेक करते हुए ट्रेन की पेंट्रीकार में पहुंचे तो पेंट्रीकार में बनी कर्मचारियों की केबिन में दो युवक बैठे दिखाई दिए। जब दोनों युवकों से दोनों टिकट संग्रहकों ने टिकट दिखाने को कहा तो पुलिस जवान अनुराग ने पुलिस वारंट दिखाया। इस पर दोनों टीटीई ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस वारंट से टिकट बनवाने के बाद भी आप राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर सकते है। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पुलिस जवान ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने पर कोच से उतरे और सीधे दोनों टीटीई के खिलाफ पुलिस वारंट फाड़ने व अभद्रता का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी।

क्या कहता है रेलवे का नियम-

रेलवे का सीधा नियम है कि कोई भी यात्री किसी भी ट्रेन में रेलवे द्वारा अलॅाट किए जाने वाले पीएनआर नंबर पर ही सफर कर सकता है। बिना पीएनआर के सफर करना रेल नियम के विरुद्ध है, साथ ही पुलिस वारंट पर सफर करने के लिए आरक्षित विंडों से टिकट बनवाना पड़ता है पात्रता अनुसार जारी किए जाने वाले पीएनआर नंबर पर ही कोई भी सुरक्षा कर्मी रनिंग ट्रेन में सफर कर सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.