मप्र में लगातार तीसरे दिन कम हुए कोरोना के मरीज

Updated on 28-01-2022 06:04 PM

 भोपाल  प्रदेश के साथ ही राजधानी भोपाल में भी कोरोना की तीसरी लहर का असर अब कम होता नजर रहा है। भोपाल में लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी आई है। गुरुवार को भोपाल में कोरोना के 1857 नए मामले सामने आए हैं। कुल 7218 सैंपल की जांच में इतने मरीज मिले हैं। इसके पहले बुधवार को 2049 और मंगलवार को 2095 मरीज मिले थे। सोमवार को 2024 नए मरीज सामने आए थे।

इससे पहले हफ्ते भर के भीतर कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा तीन बार 2100 से ऊपर पहुंच चुका था। गुरुवार को भोपाल में कोरोना से संक्रमित एक मरीज की मौत भी हुई है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को कोरोना की संक्रमण दर भी 27 फीसद से घटकर 25 फीसद पर गई।भोपाल में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 14000 से ऊपर है। फिलहाल भोपाल में 14,283 सक्रिय मरीज हैं।कोरोना की जांच कराने के लिए आने वाले उन मरीजों को दवाओं की किट दी जा रही है, जिन्हें किसी तरह के संक्रमण के लक्षण है।

 इस किट में गले के संक्रमण के लिए सबसे प्रभावी माने जाने वाली अजिथ्रोमाइसिन 500 एमजी टेबलेट नहीं रहती है। यह एंटीबायोटिक दवा है जो संक्रमण रोकने में सबसे ज्यादा प्रभावी है। किट में दो मास्क, शासन की तरफ से समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देश, मल्टीविटामिन, विटामिन सी, जिंक सल्फेट, सिट्रिजिन टैबलेट रहती हैं। हालांकि किट सिर्फ वीआइपी मरीजों को दी जा रही है या फिर उन मरीजों के घर पहुंचाई जाती है जो 1075 कॉल सेंटर पर किट के लिए बार-बार शिकायत करते हैं। बाकी मरीज या उनके स्वजन खुद बाजार में जाकर दवा खरीद रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से 14,114 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं। चार मरीज कोविड केयर सेंटर्स में उपचाररत हैं। वहीं 165 मरीज निजी शासकीय अस्पतालों में भर्ती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.