देश में लगातार चौथे दिन कोरोना के डेली केस घटे

Updated on 18-04-2023 06:28 PM

देश में कोरोना के मामलों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 7 हजार 633 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस का आंकड़ा 61 हजार 233 हो गया है।

इससे पहले रविवार को 9 हजार 111 नए संक्रमित आए थे, जबकि 27 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को 10,093 और शुक्रवार को 10,753 नए केस दर्ज किए गए थे। सबसे ज्यादा 11 हजार से ज्यादा केस 13 अप्रैल को दर्ज किए गए थे। इस दिन सबसे ज्यादा 29 मौतें भी हुई थीं।

सोमवार को रिकवरी रेट भी 98.68% रहा। यानी 98 फीसदी की रेट से लगातार लोग ठीक हो रहे हैं। ऐसे में एक्टिव केस का लोड बहुत ज्यादा नहीं है। राज्यों में केरल (1528) और दिल्ली में (1017) डेली केसेस सबसे ज्यादा हैं। वहीं एक्टिव केस के मामले में केरल (19,714) के बाद महाराष्ट्र (6087) दूसरे नंबर पर है।

टॉप-5 राज्यों में 67% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे
देश में पिछले 24 घंटे में 7,633 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 4,469 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 58% से ज्यादा है।

केरल: यहां 1,528 नए केस मिले, 1,616 लोग ठीक हुए, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 19,848 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली: यहां सोमवार को 1017 नए केस आए। पॉजिटिविटी रेट 32.25% हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लोगों की मौत हुई। रविवार को 1,634 नए केस आए थे और 3 लोगों की मौत हुई थी। इससे एक्टिव केस बढ़कर 5,297 हो गए हैं।

हरियाणा: यहां बीते दिन 839 नए केस सामने आए और 435 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 4,142 एक्टिव केस हैं।

उत्तर प्रदेश: यहां रविवार को 706 नए केस मिले और 347 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 3414 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र: यहां 650 नए केस आए वहीं 2 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 5916 हो गए हैं। वहीं, 779 लोग कोरोना से ठीक हो गए।

बाकी राज्यों का हाल भी जान लीजिए...

बिहार में 24 घंटे में रिकॉर्ड 137 नए कोरोना मरीज, 500 के करीब पहुंचे एक्टिव केस

बिहार में रविवार को कोरोना के रिकॉर्ड 137 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस साल एक दिन में मिले कोरोना मरीजों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले 24 घंटों में सिर्फ पटना जिले में 69 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य में 9 कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती है। 

हरियाणा में एक्टिव मरीजों ने बढ़ाई चिंता, 4 हजार पार हुई संख्या; 14 जिलों में 839 नए केस मिले

हरियाणा में एक्टिव मरीजों ने अब चिंता बढ़ा दी है। 24 घंटों में इनकी संख्या में 404 लोगों का इजाफा हुआ है। राज्य में अब 4,142 एक्टिव केस है। संक्रमण दर भी 11 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। 24 घंटों में 14 जिलों में 839 नए संक्रमित मरीज मिले है। 

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 135 नए केस, एक की मौत; एक्टिव मरीजों की संख्या 1841 हुई

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 135 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1841 हो गई है। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई थी। जिसके बाद अब कमी आई है। को-मॉर्बिडिटी यानी किसी अन्य बीमारी से पीड़ित एक मरीज की मौत भी हुई है। 

पंजाब में कोरोना के 271 नए मामले मिले, एक्टिव केसों की संख्या 1546 पहुंची​

पंजाब में पिछले 24 घंटों में स्वास्थ्य विभाग ने 4600 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें से 3748 की जांच की गई, जिनमें से 271 सैंपल का रिजल्ट पॉजिटिव आया है। 271 नए मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों का आंकड़ा 1546 पर जा पहुंचा है। ​​​​​​


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.