निर्माणाधीन कार्यों की करें प्रतिदिन मॉनीटरिंग : मंत्री श्रीमती सिंधिया

Updated on 15-02-2023 05:25 PM

तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मंगलवार को नरेला संकरी स्थित निर्माणाधीन संत श्री शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क के बिल्डिंग स्ट्रक्चर के पूर्ण कार्यों का जायजा लिया। श्रीमती सिंधिया ने जीएसपी के नए प्रांगण में बने COSA-1 के चार ब्लॉक, जीएसपी ऑफिस और कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने और निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये।

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में व्यापक स्तर पर युवाओं के कौशल को निखार कर रोजगार की संभावनाओं को साकार करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के ड्रीम प्रोजेक्ट को ऐसा बनाना है कि दूसरे राज्य इसका अनुसरण करें। जीएसपी में हमारी मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा आधुनिक पाठ्यक्रम जैसे एनिमेशन, गेमिंग, एग्रीकल्चर, मैन्यूफेक्चरिंग आदि शुरू करें। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि युवाओं को निरंतर बाजार माँग के अनुसार रोजगार के लिये प्रशिक्षित करने अग्रणी तकनीकों का समावेश आवश्यक है। प्रदेश के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिले, यही हमारी कोशिश है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.